श्रीलंका दौरे पर बुमराह की जगह इन तीन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका, एक तो है गौतम गंभीर का चहेता

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्हें इस दौरे पर आराम दिया गया है। ऐसे में अब गंभीर को उनके विकल्प की तलाश करनी होगी।

arvind (79)

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी शुरू करना चाह रही है। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी नजर अब चैंपियंस ट्रॉफी पर है। इसी बीच इस दौरे के लिए सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और बुमराह इस दौरे पर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। तो आइये जानते हैं कि टीम इंडिया उनकी जगह पर किस खिलाड़ी को मौका दे सकती है।

विज्ञापन

हर्षित राणा

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में हर्षित राणा ने अपने गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। वो नई गेंद से गेंदबाज़ी कर सकते हैं। इसके अलावा डेथ ओवर्स में भी उन्होंने यॉर्कर और स्लो बॉल से खुद को साबित किया है। KKR के लिए खेलते हुए उन्होंने 15 से ज्यादा विकेट हासिल किये थे। ऐसे में गौतम गंभीर उन्हें बुमराह के विकल्प के रूप में टीम में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

आकाश मधवल

मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज में कम मौके में खुद को साबित किया है। उन्होंने 13 मैच में 19 विकेट हासिल किये हैं। इसके अलावा वो लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर हैं। उनका स्ट्राइक भी 13।79 का रहा है। ऐसे में गौतम गंभीर भी उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

मुकेश कुमार

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल में ही खत्म हुई सीरीज में मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नई गेंद गेंद से विकेट हासिल किये थे। इसके अलावा उन्होंने आखिरी मैच में 4 विकेट भी हासिल किए थे। ऐसे में गौतम गंभीर उन्हें भी इस सीरीज में बुमराह की जगह शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ