T20 World Cup 2026 के लिए फाइनल हुईं 20 टीमें, यहां देखें सभी के नाम

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज अगले साल होने वाला है. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के जरिए यूएई ने अपनी टिकट विश्व कप 2026 के लिए कटा ली है. आगामी वर्ल्ड कप के लिए 20 टीमें फाइनल हो चुकी हैं. यूएई क्वालीफाई करने वाली 20वीं टीम बन गई है. सभी टीमों की जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं.

cricket News (5)
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज भारत और श्रीलंका में होगा. मेगा इवेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. कुछ टीमों ने टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान ही आगामी सीजन के लिए अपनी जगह बना ली थी. वहीं कुछ टीमें क्वालीफायर के जरिए अपनी जगह बना रही हैं. 16 अक्टूबर को यूएई ने आखिरी टीम के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली. यूएई ने जापान को हराया और टी-20 विश्व कप का टिकट कटा लिया.

यूएई ने बनाई जगह

ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वालीफायर 2025 में 16 अक्टूबर को सुपर सिक्स में यूएई और जापान की टीम के बीच में अल-अमरात क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया था. इस मैच में यूएई ने शानदार खेल दिखाया और जापान को हरा दिया. जापान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 116 रन बनाए थे, जिसके जवाब में यूएई ने 12.1 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर लिया. यूएई ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. अलिशान शर्फू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने शानदार शुरुआत की जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी देखने को मिली.

Advertisment

भारत ने जीता था खिताब

टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने अपने किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल तक अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया था. भारतीय टीम ने 2024 से पहले टी-20 विश्व कप 2007 का खिताब भी अपने नाम किया था, तब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में इतिहास रचा था.

टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेने वाली सभी टीमें

भारत

विज्ञापन

श्रीलंका

ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन

इंग्लैंड

साउथ अफ्रीका

विज्ञापन

अफगानिस्तान

बांग्लादेश

विज्ञापन

यूएसए

वेस्टइंडीज

विज्ञापन

आयरलैंड

न्यूजीलैंड

विज्ञापन

पाकिस्तान

कनाडा

विज्ञापन

इटली

नीदरलैंड्स

विज्ञापन

नामीबिया

जिम्बाब्वे

विज्ञापन

नेपाल

ओमान

विज्ञापन

यूएई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ