Gout Gout Usain Bolt 100m World Record: जमैका के पूर्व धावक उसैन बोल्ट के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। बोल्ट ने 100 मीटर रेस में 15 साल पहले 2009 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 100 मीटर रेस 9.58 सेकंड में पूरी की थी। उनका ये रिकॉर्ड अब तक कोई भी एथलीट नहीं तोड़ सका है, लेकिन अब महज 16 साल के युवा धावक ने अपनी चीते सी रफ्तार से चौंका दिया है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के एथलीट गाउट गाउट की। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिर्फ 10.2 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ लगाकर चौंका दिया।
बुलेट ट्रेन सी रफ्तार
सूडान के माता-पिता के घर ऑस्ट्रेलिया में जन्मे गाउट पहले 40 मीटर तक अपने साथी धावकों के साथ चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बुलेट ट्रेन की ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सभी एथलीट काफी पीछे छूट गए। गाउट ने दूसरे सबसे तेज धावक से लगभग 10 गज आगे दौड़ पूरी की। उन्होंने लास्ट के 60 मीटर में सबसे तेज दौड़ लगाकर इस लक्ष्य को हासिल किया। सोशल मीडिया पर गाउट की इस दौड़ का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस दंग हैं।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन की बॉलिंग देखी? ऋषभ पंत के नक्शेकदम पर कप्तान, खुद ही संभाला मोर्चा
फैंस के रिएक्शन आए सामने
उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने कहा कि ये लड़का जल्द ही उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ देगा। तो वहीं दूसरे ने मजाक में कहा- शायद इसके ब्रेक फेल हो गए हैं। एक यूजर ने तारीफ में लिखा- जिस तरह से वह दौड़कर विरोधियों को पीछे छोड़ता है, यह हमें महान खिलाड़ी उसैन बोल्ट की याद दिलाता है।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को भारी पड़ा लिटन दास को चिढ़ाना? नसीम शाह पर टूटा कहर, एक ओवर में कूटे 18 रन
बना चुके हैं नेशनल रिकॉर्ड
आपको बता दें कि पिछले साल ब्रिसबेन में आयोजित ऑस्ट्रेलियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गाउट ने अंडर-18 में 200 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। गाउट ने 20.87 सेकंड में रेस पूरी की। यह उसैन बोल्ट के उसी उम्र के रिकॉर्ड से सिर्फ 0.30 सेकंड कम था। गौरतलब है कि उसैन बोल्ट आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनकी तूफानी दौड़ के कई वीडियोज आज भी वायरल होते हैं।
ये भी पढ़ें: शाकिब अल हसन को हत्या के आरोप में कितनी मिल सकती है सजा, क्या खत्म हो जाएगा करियर?
पेरिस ओलंपिक में किसने जीता गोल्ड?
पेरिस ओलंपिक की बात करें तो अमेरिकी एथलीट नूह लाइल्स ने 100 मीटर की रेस 9.79 सेकंड में पूरी कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जमैका के किशेन थॉम्पसन दूसरे स्थान पर रहे। जिन्होंने 9.79 सेकंड में इसे पूरा किया था। एक ही टाइम पर रेस फिनिश करने के बाद इस मामले पर काफी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में लाइल्स को ही विजेता माना गया क्योंकि लाइल्स ने फिनिश लाइन पहले पार की थी। अमेरिका के ही एथलीट फ्रेड्रिक ली केर्ली ने तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। उन्होंने 9.81 सेकंड में ये रेस पूरी की थी।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 94 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
35 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines