हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

मॉनसून के जाते-जाते अब बंगाल की खाड़ी में बना एक मौसम का सिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है. उम्मीद है कि ये जल्द ही आंध्र-प्रदेश-ओडिशा तट को पार कर सकता है. IMD ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? (Photo: AI)

मॉनसून के जाते-जाते अब बंगाल की खाड़ी में बना एक मौसम का सिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है. उम्मीद है कि ये जल्द ही आंध्र-प्रदेश-ओडिशा तट को पार कर सकता है. IMD ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन जल्द ही डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. मौसम विभाग ने लिखा- “पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी/घंटा की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 22 सितंबर, 2026 को ये गोपालपुर (ओडिशा) से लगभग 200 किमी दक्षिण-पूर्व, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, पुरी (ओडिशा) से 210 किमी दक्षिण और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 290 किमी पूर्व में मौजूद था.” बंगाल की खाड़ी से इस सिस्टम को ‘अर्नब’ नाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की दस्तक, 3 राज्यों में भारी बारिश का …

अर्नब नाम कैसे पड़ा?

बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले हर चक्रवात का नाम अचानक तय नहीं होता, बल्कि इसकी लिस्ट पहले से तैयार रहती है. ये सूची WMO/ESCAP पैनल के 13 सदस्य देशों ने मिलकर बनाई है. इसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार समेत बाकी देश शामिल हैं. चक्रवातों के नामों का इस्तेमाल करना का क्रम पहले से तय होता है. जब बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में कोई सिस्टम निर्धारित चक्रवाती तीव्रता तक पहुंचता है, तो RSMC नई दिल्ली लिस्ट में मौजूद अगला नाम देता है. इस बार बारी बांग्लादेश की है. अर्नब नाम उसी ने प्रस्तावित किया गया है. इसका उच्चारण Ornab है. बांग्लादेश की लिस्ट में Nisarga, Biparjoy, Arnab और Upakul नाम भी शामिल हैं.

विज्ञापन

अर्नब चक्रवात का मतलब क्या है?

अर्नब बंगाली संस्कृ का मूल शब्द है, जिसका मतलब है समुद्र, सागर या विशाल जलराशि. हालांकि WMO की आधिकारिक चक्रवाती नाम सूची में Arnab का मतलब नहीं बताया गया है. लिस्ट में सिर्फ नाम, उसे प्रस्तावित करने वाला देश और उच्चारण का रिकॉर्ड है. वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठे इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में दिखाई दे सकता है. IMD के मुताबिक, 22 सितंबर को बारिश की गतिविधि बढ़ने वाली है. 23 सितंबर तक सिस्टम दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंच सकता है. इस बीच दो दिनों तक मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: सुपर अल नीनो को लेकर 180 से अधिक वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, भारत में …

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola