डॉ. आशीष कुमार। नासा (NASA) के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में कार्बनिक पदार्थों की खोज की है। कार्बनिक पदार्थ पृथ्वी पर जीवन के प्रमुख तत्व हैं, जो मुख्य रूप से कार्बन और हाइड्रोजन से बने होते हैं। साथ ही, कार्बनिक पदार्थों में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस और सल्फर जैसे अन्य तत्व भी जुड़े होते हैं।
मंगल की सतह पर कार्बनिक पदार्थ की उपस्थिति और वितरण मार्टियन कार्बन चक्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता हैं। इस खोज से ग्रह के पूरे इतिहास और ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के बारे में पता चल सकता है।
लाल ग्रह पर कार्बनिक पदार्थ की उत्पत्ति
पृथ्वी पर पाए जाने वाले मार्टियन उल्कापिंडों की तरह ही लाल ग्रह पर मौजूद गैल क्रेटर में अलग-अलग प्रकार के कार्बनिक तत्व पाए गए हैं। हालांकि, शोधकर्ता इस बारे में स्पष्ट नहीं हैं कि इन कार्बनिक सामग्रियों की उत्पत्ति ’जैविक’ है या फिर ये ग्रह पर जीवन का परिणाम हैं। उन्होंने लाल ग्रह पर कार्बनिक पदार्थ की उत्पत्ति के लिए कई संभावनाएं जताई हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि कार्बनिक तत्वों को निर्माण अणु, पानी और धूल के बीच आपसी क्रियाओं से हो सकता है। यह भी सभव है कि ये किसी उल्कापिंड के साथ लाल ग्रह पर पहुंचे हों। नासा के सबंधित विभाग का मानना है कि संभावित कार्बनिक अणु जलीय प्रक्रियाओं से जुड़े खनिजों के भीतर पाए जाते हैं।
नासा के रोवर पर्सिवरेंस की खोज जारी
नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी का कहना है कि मंगल ग्रह पर जैविक पदार्थ की मौजूदगी के लिए कई परिकल्पनाएं हैं, जिनकी वैज्ञानिक पड़ताल की जा रही है। मंगल पर काम रहे नासा के रोवर पर्सिवरेंस ने विशाल जेजेरो क्रेटर में विभिन्न प्रकार के कार्बनिक यौगिकों के साक्ष्य का पता लगाया है। रोवर फरवरी 2021 में मंगल पर उतरने के बाद से खोज रहा है।
रोवर के 10 नमूनों को बनाया आधार
रोवर ने मंगल ग्रह पर 10 नमूनों के आधार पर जैविक अणुओं के संकेतों का पता लगाया गया था, जो शेरलोक ने जेजेरो क्रेटर फ्लोर में देखे थे। पर्सीवरेंस रोवर पर लगे ऑर्गेनिक्स एंड केमिकल्स (शेरलोक) उपकरण में रमन और ल्यूमिनसेंस के साथ स्कैनिंग हैबिटेबल एनवायरनमेंट्स यंत्र लगा हुआ हैं, जो मंगल पर कार्बनिक अणुओं और खनिजों के मानचित्रण और विश्लेषण में सक्षम है।
क्या कार्बनिक तत्व मूलरूप से जैविक तत्व होते हैं?
हालांकि कार्बनिक तत्व मूलरूप से जैविक तत्व नहीं होते हैं। जीवन की संभावना या बायोसिग्नेचर का मूल्यांकन करते समय खनिजों और ऑर्गेनिक्स के बीच संबंधों का निरीक्षण करना आवश्यक होता है। पृथ्वी पर जीवन के बारे में हम जो कुछ भी जानते हैं, वह चट्टान-खनिज रिकॉर्ड में संरक्षित है। पृथ्वी पर, बायोसिग्नेचर कुछ खनिजों में पाए जाते हैं। साथ ही, कुछ खनिज जीवन चिन्हों को संरक्षण में बेहतर होते हैं।
संबंधित खबरें
फ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
1 day ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
2 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
5 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
9 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
11 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
12 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
15 days agoSunita Williams: 'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?'
28 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल
29 days ago'बेबुनियाद और गलत', ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर दिया करारा जवाब
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines