UFO News: आसमान में रहस्यमयी चीजों का दिखना आम बात है, अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसमें बताया जाता है कि UFO को देखा गया है। हाल ही में 52 वर्षीय इंडोनेशियाई पायलट ने दावा किया है कि उन्होंने आसमान में कुछ रहस्यमयी देखा, जिसने उनके बोइंग 747 का करीब 3200 KM तक पीछा किया। इस दृश्य को उन्होंने कैमरे में भी कैद किया। कैप्टन और उनका साथी इस चीज को देखकर काफी डर गए थे। उनका कहना था कि जब ये दिख रहा था उस वक्त कोई भी उनकी रडार में नहीं था।
पीछा करने वाला था एलियन्स का जहाज?
कैप्टन का कहना है कि उन्होंने इस तरह की रोशनी पहले भी कई बार देखी थी। लेकिन इसको देखकर समझ नहीं आ रहा था कि ये आखिर है क्या। कैप्टन रूड वान ने इसको अपने सह पायलट को दिखाकर पूछा कि ये क्या, पर वो भी इसे समझ नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने अपने आस पास के रडार की जानकारी भी ले ली थी, जिसमें पता लगा सकें कि उनके आस पास क्या है, लेकिन वहां कोई नहीं दिखा। इस चमकती चीज को देखकर वो अंदाजा ही लगा रहे थे कि शायद वो कोई सेटेलाइट या फिर कोई ड्रोन हो सकता है।
ये भी पढ़ें… रक्षाबंधन की रात को निकलेगा ‘स्टर्जन मून’, जानिए इसकी खासियत
कैप्टन के मुताबिक, ड्रोन इतनी ऊपर नहीं जा सकता है, और तारे टिमटिमाते हैं वो एक जगह पर नहीं रुकते हैं। सैटेलाइट की बात की जाए तो वो ऊपर नीचे नहीं मूव करती है, वो लेफ्ट राइट में मूव करती है, जबकि ये ऊपर नीचे की तरफ ही चल रहा था।
लग रहा था वो डराना नहीं चाहते थे- कैप्टन
कैप्टन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “मैंने उन्हें जून में अपनी पहली उड़ान के बाद देखा है। वे रात 11 बजे से सुबह तक हमारे उतरने तक पूरे रास्ते हमारा पीछा करते रहे।” कैप्टन का कहना था ”जब वो उनके जहाज के पास आ रहे थे तो पहले तो दोनों पायलट डर गए लेकिन कुछ समय बाद उस लाइट से डर नहीं लगा, लग रहा था वो हमारा मनोरंजन करना चाहते थे, जैसे वे हमें कुछ अच्छा दिखा रहे हैं।”
कैप्टन और सह-पायलट को काफी अनुभव है तो इतना वो जानते हैं कि ये कोई नॉर्मल चीज नहीं थी। कैप्टन पंगेमैनन और उनके सह-पायलट फिर यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि चमकीली चीज क्या थी, यूएफओ या एलोन मस्क के स्टारलिंक उपग्रहों में से कुछ एक था।
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
3 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
8 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
12 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
14 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
16 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
17 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
20 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
24 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines