Asteroids NASA Update: खगोलीय घटना हमेशा ही लोगों को आकर्षित करती है। एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह को लेकर भी लोगों के मन में कौतूहल रहता है। कई बार ये एस्टेरॉयड साइज में इतने बड़े होते हैं कि विनाश मचा सकते हैं, हालांकि ज्यादातर मौकों पर ये पृथ्वी से काफी दूर होकर निकल जाते हैं। मंगलवार को पृथ्वी की ओर ऐसे ही 2 बड़े एस्टेरॉयड आ रहे हैं।
पृथ्वी के पास से गुजरेंगे एस्टेरॉयड
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने इसके बारे में अलर्ट जारी किया है। नासा ने बताया है कि 2024 TO4 और 2024 TX11 नाम के दो एस्टेरॉयड मंगलवार को पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, दोनों एस्टेरॉयड एक घर के आकार के हैं। एजेंसी इसकी लगातार निगरानी कर रही है।
एरोप्लेन के आकार का भी एस्टेरॉयड
बताया जा रहा है कि दोनों एस्टेरॉयड में से 2024 TX11 काफी बड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक, इसका साइज 54 फीट या एक घर के आकार का है। यह पृथ्वी के पास से लगभग 1,750,000 मील की दूरी से गुजरेगा। दूसरी ओर, 2024 TO4 एस्टेरॉयड 45 फीट का है। यह एक एरोप्लेन के आकार के बराबर है। ये एस्टेरॉयड धरती से लगभग 1,080,000 मील की दूरी से गुजरेगा। साइंटिस्ट इन खगोलीय पिंडों के बारे में ज्यादा समझने के लिए डेटा इकट्ठा करेंगे।
ये भी पढ़ें: Video: जब अंतरिक्ष यान से टकराया Asteroid, NASA ने रच दिया था इतिहास
इस तरह देख सकेंगे
ये एस्टेरॉयड सीधे तौर पर आंखों से दिखाई नहीं देंगे। उन्हें देखने के लिए विशेष दूरबीनों की जरूरत होगी। आपको बता दें कि हाल ही में 14 अक्टूबर को 3 बड़े एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरे थे। इसमें कार के आकार के 2024 TA12, 2021 TK11 और 2024 TH3 शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: Supermoon 2024: सबसे चमकदार चांद देखने को रहें तैयार; जानें कब-कहां आएगा नजर, क्या भारत में भी दिखाई देगा?
क्या होते हैं एस्टेरॉयड?
बता दें कि एस्टेरॉयड एक चट्टान जैसे पिंड होते हैं जिनमें धातुओं और खनिजों का मिश्रण होता है। इनका सामान्य आकार 33 फीट से 329 मील के बीच होता है। ज्यादातर एस्टेरॉयड मुख्य एस्टेरॉयड बेल्ट में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। जबकि कुछ इस बेल्ट से बच जाते हैं। वहीं कुछ पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से आकर्षित होते हुए आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: लेह के आसमान में दिखा शानदार नजारा, सौर तूफान के बाद रंग-बिरंगा हो गया आसमान; वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
16 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
7 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
11 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
13 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
15 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
16 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
19 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
23 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines