धरती के सबसे पास स्थित T Dwarf Star की परत में वैज्ञानिकों ने पहली बार मीथेन गैस की मौजूदगी का पता लगाया है। इस खोज से न सिर्फ तारों की संरचना बल्कि ब्रह्मांड की गहराइयों में मौजूद गैसों के बारे में भी अहम जानकारी मिल रही है। यह शोध मार्च 2024 में arXiv पर प्रकाशित हुआ था और इसका फाइनल वर्जन नवंबर 2024 में सामने आया। जिस तारे में मीथेन मिली है उसका नाम है WISEA J181006.18−101000.5 (WISE1810), जो पृथ्वी से करीब 29 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।
मीथेन की खोज से अस्ट्रोनॉमर चौंके
इस खोज में 10.4 मीटर Gran Telescopio Canarias (GTC) ने अहम भूमिका निभाई। पहले माना जा रहा था कि यह तारा एल-टाइप का है, लेकिन मीथेन की मौजूदगी के बाद इसे टी-टाइप में क्लासिफाई किया गया है। इस खोज ने अस्ट्रोनॉमर को हैरान कर दिया क्योंकि पहले की रिपोर्ट में इसके एटमॉस्फेयर में केवल हाइड्रोजन और वाटर वेपर होने की बात कही गई थी।
तारे की रासायनिक संरचना में कमी
शोध में यह भी सामने आया है कि इस T Dwarf Star में कार्बन की मात्रा -1.5 डेक्स है और इसकी सरफेस का तापमान करीब 1,000 केल्विन तक हो सकता है। इसमें पोटैशियम और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसों के संकेत नहीं मिले हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह इसकी कम धात्विकता (low metallicity) की वजह से हो सकता है या फिर इसके तापमान के कम होने से।
मिल्की वे से खास रिश्ता
WISE1810 की गति -83 किलोमीटर प्रति सेकंड पाई गई है जिससे यह संकेत मिलते हैं कि यह तारा मिल्की वे की ‘थिक डिस्क’ से जुड़ा हो सकता है। इसका मतलब है कि यह तारा ब्रह्मांड के पुराने हिस्सों में से एक हो सकता है जिसकी रासायनिक बनावट और अन्य तारों से काफी अलग है।
भविष्य की रिसर्च के लिए नया रास्ता
इस खोज से भविष्य में T Dwarf Star जैसे तारों की स्टडी में काफी मदद मिलेगी। वैज्ञानिक अब इन ठंडे, छोटे लेकिन रोचक तारों की और भी गहराई से जांच करेंगे। यह संभव है कि ऐसी और भी गैसें इनके एनवायरनमेंट में मौजूद हों जिन्हें अभी तक खोजा नहीं गया है।
संबंधित खबरें
जिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
22 hrs ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
4 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
6 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
8 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
9 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
12 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
16 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
18 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
19 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines