Super Venus: एस्टोनॉटर्स ने एक एक्सोप्लैनेट, GJ 1214 b की पहचान की है, जिसका नाम इनेपोशा है। इस प्लैनेट ने पिछले प्लैनेटरी क्लासिफिकेशन को चुनौती दी है। पृथ्वी से लगभग 47 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित, यह धुंधला ग्रह एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है। हालांकि शुरू में इसे मिनी-नेपच्यून माना जाता था, लेकिन जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) से पता चलता है कि यह शुक्र यानी वीनस से ज्यादा समानता रखता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है सुपर-वीनस?
इनेपोशा के घने, अभेद्य वायुमंडल और असामान्य संरचना ने वैज्ञानिकों को एक नया क्लासिफिकेशन बनाने के लिए प्रेरित किया है, जिसे ‘सुपर-वीनस’ नाम दिया गया है। हालांकि यह शुक्र की ज्यादातर विशेषताओं के साथ आता है, जैसे कि घना वायुमंडल, यह अपने काफी बड़े आकार और अन्य खास विशेषताओं के कारण अलग है। यह खोज इनेपोशा को अपनी तरह का पहला ज्ञात ग्रह बनाती है, जो हमारे सौर मंडल से परे मौजूद ग्रहों की विविधता की एक झलक पेश करती है।
एस्टोनॉटर्स के लिए चुनौती
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, JWST द्वारा दिए गए डेटा ने एनाईपोशा की असाधारण प्रकृति को उजागर किया है। इसके घने और धुंधले वातावरण ने इसे सीधे देखना मुश्किल बना दिया है, जिससे इसके रहस्यों को उजागर करना एस्टोनॉटर्स के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। हालांकि, इसकी खोज आगे के शोध का मार्ग प्रशस्त करती है जो एक्सोप्लैनेट और ब्रह्मांड में उनकी भूमिका के बारे में हमारी समझ को गहरा कर सकती है।
एनाईपोशा की चरम विशेषताएं हमारे सौर मंडल के सबसे गर्म ग्रह शुक्र से तुलना करती हैं, लेकिन पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर। यह ‘सुपर-वीनस कैटेगरी प्लैनेटरी सिस्टम की जटिल विविधता को उजागर करती है और इन दूर की दुनियाओं की खोज में JWST जैसी एडवांस तकनीक के महत्व को पुष्ट करती है।
यह भी पढ़ें – 6 लाख का निवेश कैसे बन सकता है 1.80 करोड़ का कॉर्पस, ये रही कैलकुलेशन
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
36 mins agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
3 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
5 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
10 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
14 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
15 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
18 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
19 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
22 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines