Solar Storm Expected to Hit Earth: 11 अक्टूबर 2026 को पृथ्वी पर मिड लेवल का जियोमैग्नेटिक तूफान आ सकता है, क्योंकि सूरज पर हुए 2 विस्फोटों से चार्ज्ड पार्टिकल्स के बादल पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे हैं. US नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने G2 तूफान की चेतावनी जारी की है, जिसमें कुछ स्पेस-बेस्ड और कम्युनिकेशन सिस्टम में रुकावट की आशंका जताई गई है. इसका असल असर इस बात पर डिपेंड करेगा कि धरती तक पहुंचने पर सोलर मटीरियल की ताकत और मैग्नेटिक प्रोपर्टीज क्या होते हैं.
सोलर तूफान क्या है?
सौर तूफान तब आता है जब सूरज अंतरिक्ष में एनर्जी और चार्ज्ड पार्टिकल्स छोड़ता है. इसका एक बड़ा कारण ‘कोरोनल मास इजेक्शन’ (CME) है, जो सूरज से निकलने वाला प्लाज्मा और मैग्नेटिक फील्ड का एक विशाल बादल होता है. जब CME धरती के मैग्नेटिक फील्ड के संपर्क में आता है, तो इससे जियोमैग्नेटिक तूफान आ सकता है. NOAA इन तूफानों को G1 (मामूली) से लेकर G5 (बेहद गंभीर स्थिति) तक के पैमाने पर कैटेगराइज करता है.
11 अक्टूबर को क्या हो सकता है?
NOAA के स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर के मुताबिक मौजूदा चेतावनी 7 और 8 अक्टूबर को हुए 2 सोलर विस्फोटों से जुड़ी है. दूसरा विस्फोट तेजी से आगे बढ़ रहा है और पृथ्वी तक पहुंचने से पहले ही पहले वाले विस्फोट के मटीरियल के साथ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- चीन ने ‘आर्टिफिशियल सूरज’ बनाने की तरफ बढ़ाया कदम, दुनिया का सबसे बड़ा चुंबक हुआ तैयार
G2-लेवल का तूफान ज्यादा अक्षांश वाले इलाकों में पावर सिस्टम में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकता है. सैटेलाइट ऑपरेटरों को भी अपने ऑपरेशन में बदलाव करना पड़ सकता है, जबकि कुछ रेडियो कम्युनिकेशन और नेविगेशन सिस्टम में कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है.
एक और संभावित असर ये हो सकता है कि ध्रुवीय क्षेत्रों से दूर की जगहों पर भी ‘ऑरोरा’ (आसमान में रंगीन रोशनी) दिखाई दे सकते हैं. ये रंगीन नजारे तब बनते हैं जब चार्ज्ड पार्टिकल्स धरती के ऊपरी एटमॉस्फेयर में मौजूद गैसों के साथ इंटरैक्ट करते हैं.
क्या भारत पर असर पड़ेगा?
इस सोलर तूफान से भारत पर कोई बड़ा सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है. G2 चेतावनी का मतलब ये नहीं है कि बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो जाएगी या कम्युनिकेशन सिस्टम फेल हो जाएगा. इसी तरह मौजूदा अनुमान के तहत भारत में ऑरोरा दिखाई देने की भी उम्मीद नहीं है. तूफान की फाइनल इंटेंसिटी इस बात पर डिपेंड करेगी कि आने वाला सोलर मटीरियल धरती के मैग्नेटिक फील्ड के साथ कैसे इंटरैक्ट करता है.
संबंधित खबरें
सुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
1 day agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
4 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
5 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
8 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
11 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
13 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
15 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
18 days agoSunita Williams: 'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?'
31 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines