Quadrantid Meteor Shower in India: नए साल की शुरुआत एक खास आकाशीय घटना से होने वाली है। हम क्वाड्रेंट मीटर शावर की बात कर रहे हैं, जो साल का शानदार स्वागत करेगा। नासा ने जानकारी दी है कि ये 3 और 4 जनवरी की रात को अपने चरम पर रहेगा। यह मीटर शावर 27 दिसंबर से दिखाई दे रहा है, जो क्वाड्रैंटिड्स एस्टेरॉयड 2003 EH1 से जुड़े हैं। बता दें कि NASA के अनुसार इसे ‘Dead Comet’ या ‘Rock Comet’ माना जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों खास है क्वाड्रेंट मीटर शावर?
उल्का (Meteor) तब उत्पन्न होती है, जब पृथ्वी किसी कॉमेट या एस्टेरॉयड द्वारा छोड़े गए मलबे से होकर गुजरती है। हालांकि इस मायने में क्वाड्रेंटिड्स यूनिक हैं, क्योंकि वे हर साल केवल कुछ घंटों के लिए अपने चरम पर होते हैं। नासा ने बताया कि यह कम समय का शावर चरम पर प्रति घंटे 60 से 200 उल्काओं के साथ दिखाई देगा।
जानकारी के लिए बता दें कि क्वाड्रेंटिड्स नाम नक्षत्र क्वाड्रेंस मुरलिस से आया है, जिसे 1795 में फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जेरोम लालंडे ने पेश किया था, लेकिन तब से इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ की मान्यता प्राप्त नक्षत्रों की लिस्ट हटा दिया गया है।
भारत में दिखेगा क्वाड्रेंटिड्स
क्वाड्रेंटिड्स 16 जनवरी, 2025 तक सक्रिय रहेंगे और 2-3 जनवरी (भारत में 3-4 जनवरी) की रात को यह अपने चरम पर होगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी तारामंडल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव बताते हैं कि इस दौरान निवासियों को प्रति घंटे 80 से 120 उल्काएं देखने को मिल सकती हैं। इसका सबसे अच्छा नजारा भोर से पहले के घंटों में होगा।
इस खगोलीय घटना को देखने के लिए तारामंडल लोगों के लिए दूरबीन लगाने की योजना बना रहा है। क्वाड्रेंटिड्स को नॉर्थ हेमिस्फीयर में सबसे अच्छी तरह से देखा जाता है और यह साफ आसमान में आसानी से दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें – Black Moon: आज दिखेगा दुर्लभ चांद! जानें भारत में कब-कहां और कैसे देख सकेंगे लोग?
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
4 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
9 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
13 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
15 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
17 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
18 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
21 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
25 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines