आकाशगंगा के 7 सबसे बड़े तारे, इतने विशालकाय कि सूर्य भी समा जाए; होश उड़ा देगा तापमान!

7 Largest Stars of Milkyway Galaxy: मिल्की वे गैलेक्सी यानी आकाशगंगा देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। अंतरिक्ष के ढेर सारे रहस्य इसमें छिपे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आकाशगंगा में मौजूद सबसे बड़े तारे सूर्य से भी कई गुना ज्यादा विशालकाय और चमकदार हैं।

7 Largest Stars Space

सौर मंडल, आकाशगंगा की तस्वीर। Pic Credit: Meta AI

Milkyway Galaxy 7 Largest Stars: अंतरिक्ष के रहस्यों की लिस्ट काफी लंबी है। इससे जुड़े कई सवाल लोगों के मन में गोते लगाते रहते हैं। मसलन सौर मंडल में कितने ग्रह हैं? क्या तारे भी ग्रह होते हैं? तारे कितनी ऊंचाई पर हैं? रोज रात को तारों से भरा आसमान देखने के बाद जहन में पहला सवाल यही आता है कि सौरमंडल का सबसे बड़ा तारा कौन सा होगा? कई लोग इसका जवाब ‘सूर्य’ के नाम से देते हैं। बेशक सूर्य सौर मंडल का सबसे बड़े तारों में एक है। मगर क्या आप मिल्की वे गैलेक्सी, जिसे हम आकाशगंगा कहते हैं, उसके सबसे बड़े तारों के बारे में जानते हैं?

विज्ञापन

1. बेतेलगेयूज (Betelgeuse)

बेतेलगेयूज, ओरायन तारामंडल (Orion Constellation) का सबसे बड़ा तारा है। इसे लाल सुपरजाइंट भी कहा जाता है। रात में यह तारा सबसे बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। बेतेलगेयूज का रेडियस सूर्य से 640-764 गुना ज्यादा बड़ा है।

विज्ञापन

2. KW सैगिटरी (KW Sagittari)

KW सैगिटरी, का नाम भी सौरमंडल के सबसे बड़े तारों में शुमार है। इसका रेडियस सूर्य से 100 गुना बड़ा है। वहीं सूर्य से KW सैगिटरी की दूरी लगभग 10,000 लाइट ईयर है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 

3. R136a1

R136a1, को न सिर्फ मिल्की वे गैलेक्सी बल्कि पूरे ब्रह्मांड का सबसे बड़ा तारा माना जाता है। यह तारा मैगेलैनिक बादल में स्थित टेरेंटुला नेबुला (Tarantula Nebula) का हिस्सा है। अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों ने जितने भी तारे ढूंढे हैं, उनमें यह सबसे बड़ा तारा है।

विज्ञापन

4. V766 सेंटॉरी (V766 Centauri)

मिल्की वे गैलेक्सी के सबसे बड़े तारों में से एक V766 सेंटॉरी सेंटॉरस तारामंडल (Centaurus Constellation) का हिस्सा है। इसका रंग सफेद से चमकीला होता है। V766 सेंटॉरी की गिनती भी सुपरजाइंट्स में होती है।

5. UY स्कूटी (UY Scuti)

UY स्कूटी को भी आकाशगंगा के सबसे विशालकाय तारों में गिना जाता है। यह एक लाल रंग का सुपरजाइंट है, जो सूर्य से लगभग 1700 गुना बड़ा माना जाता है। UY स्कूटी के साइज का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके अंदर 5 अरब सूर्य आसानी से समा सकते हैं।

विज्ञापन

6. VX सैगिटारी (VX Sagittarii)

सैगिटारी का मतलब है ‘धनु’। जैसा नाम से पता चलता है VX सैगिटारी धनु तारामंडल का हिस्सा है। यह लाल रंग का तारा सूर्य से 1.5 किलोपार्सेक यानी लगभग 4892 लाइट ईयर की दूरी पर है।

विज्ञापन

7. KY सिग्नी (KY Cygni)

KY सिग्नी, सिग्नस तारामंडल (Cygnus Constellation) का लाल सुपरजाइंट तारा है। यह तारा सूर्य के रेडियस से लगभग 1420-1503 गुना बड़ा है। नासा के अनुसार इस तारे का तापमान 3,500 K यानी 3226 डिग्री सेल्सियस है।

यह भी पढ़ें- 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ