Lithium ion battery new tool invention : इलेक्ट्रिक व्हीकल चालकों के लिए अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी खराब हो गई है या नहीं, अब इसकी सूचना पहले ही मिल जाएगी। शारदा यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने हाल ही में एक शोध के बाद, एक ऐसी तकनीक तैयार की है जिससे बैटरी की पूरी बैटरी को खराब होने से बचाया जा सकता है। दरसअल, केंद्र सरकार शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इलेक्ट्रिक वाहन (BEVs) की प्रयास का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। फरवरी माह में जम्मू कश्मीर में लिथियम का भंडार मिलने से अब नॉन फेरस मेटल के क्षेत्र में अब भारत की निर्भरता दूसरे देशों से कम होने की उम्मीद जताई गई थी।
आईआईटी रूड़की ने प्रयास को सराहा
वहीं दिल्ली सहित कई राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है इसका कारण है, इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण कम करते हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन में बैटरी का एक सेल खराब हो जाता है तो इसके लिए वाहन की कुल कीमत का 50 % तक चुकाना पड़ता है, लेकिन अब इससे निजात मिल सकती हैं। आईआईटी रूड़की ने छात्रों के इस प्रयास के लिए 30 लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की है।
स्प्रिंग कॉन्टैक्ट पर आधारित तकनीक
दरसअल, बैटरी में स्पॉट वेल्डिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाता है। जिससे बैटरी के सेल एक-दूसरे से सर्किट में जुड़े होते हैं। देर तक चार्जिंग पर लगाए रखने के कारण बैटरी के किसी भी एक सेल पर असर पड़ जाता है, जिस वजह से पूरी बैटरी नष्ट हो जाती है। छात्रों ने स्प्रिंग कॉन्टैक्ट पर आधारित एक ऐसी तकनीक बनायी है, जिसमें एक खास तरह का बॉक्स बनाया गया है, जिसमें सेलों की स्पॉट वेल्डिंग नहीं होती। नई तकनीक के जरिए सेल, स्प्रिंग की मदद से आपस में जुड़े होते हैं। वहीं वाहन के डैशबोर्ड पर एक इंडिकेटर लगा है, जो बैटरी के सेल खराब होने के पहले एक सॉफ्टवेयर की मदद से इसकी सूचना भेजता है, इससे वाहन की पूरी बैटरी खराब होने से बच जाती है।
संबंधित खबरें
ISRO की सफलता, भारत का देसी GPS 'NavIC' चालू, अब US नेविगेशन की जरूरत नहीं
4 days agoधरती पर गिरेगा NASA का टेलीस्कोप, मुंबई-हैदराबाद से टकरा सकता है मलबा
5 days agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
6 days agoक्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
15 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
18 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
20 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
25 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
29 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
31 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines