Jamie Dimon Predicts through AI 3.5-Day Work Week For Next Generation: जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ जेमी डिमन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कहा कि उनके बैंक के हजारों कर्मचारी एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे श्रमिकों के जीवन की क्वालिटी में नाटकीय सुधार होने की उम्मीद है। भले ही इससे कुछ नौकरियां खत्म हो जाएं। ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में डिमन ने कहा, “तकनीक की वजह से बच्चे 100 साल तक जीवित रहेंगे और उन्हें कैंसर नहीं होगा। लोग हफ्ते में साढ़े तीन दिन काम करेंगे।”
एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है प्रोडक्ट में सुधार के लिए
डिमन ने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी कंपनियां एआई के जरिए नए प्रोडक्ट तैयार कर सकती हैं। साथ ही ग्राहकों को जोड़ने और उत्पादकता में सुधार करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
एआई के लिए डिमन ने किया पूरा सेशन डेडिकेट
न्यूयॉर्क स्थित कंसल्टेंसी विज्ञापन फर्म के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने फरवरी और अप्रैल के बीच 3,500 से अधिक एआई से संबंधित भूमिकाओं के लिए विज्ञापन दिया। साथ ही डिमन ने इस साल अपने शेयरधारक पत्र में जेपी मॉर्गन के प्रयासों के लिए एआई को एक पूरा सेशन डेडिकेट किया। जिसमें एआई के 300 से अधिक उपयोग शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी ने मानव जाति के लिए अविश्वसनीय चीजें की
हालांकि, बताया गया कि एआई की सकारात्मकताओं के बावजूद इससे टेक्नोलॉजी में जोखिम पैदा होगा। डिमन ने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी ने मानव जाति के लिए अविश्वसनीय चीजें की हैं, लेकिन आप जानते हैं, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, फार्मास्यूटिकल्स का दुरुपयोग होता है। इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। मेरे विचार में सबसे बड़ी नेगेटिविटी यह है कि एआई का उपयोग बुरे लोग बुरे काम करने के लिए कर रहे हैं। सीईओ ने बताया कि एआई कुछ नौकरियों की जगह ले सकता है, लेकिन नई तकनीक हमेशा ऐसा ही करती है।
संबंधित खबरें
जिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
1 day ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
5 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
7 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
9 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
10 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
13 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
17 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
19 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
20 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines