भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) लगातार दो असफलताओं के बाद एक बड़े वापसी मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. इसरो 4 सितंबर की सुबह अपने हाईटेक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-5 को जियो-सिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV-F17) के जरिए अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है. इसे भारत की ‘तीसरी आंख’ और ‘हॉक्स आई’ कहा जा रहा है, जो भू-स्थैतिक कक्षा से देश की सीमाओं और मौसम पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेगा. इसरो के लिए ये लॉन्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले मिशन EOS-09 और EOS-N1 का लॉन्च नाकाम रहा था.
अंतरिक्ष में 36000 किमी ऊंचाई से रखेगा नजर
आपको बता दे कि इन असफलताओं के कारण PSLV की उड़ानों पर फिलहाल रोक लगी है और जांच जारी है. हालांकि, GSLV-F17 में अलग प्रोपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से लॉन्च पर कोई तकनीकी प्रभाव नहीं पड़ा है. EOS-5 सैटेलाइट को पृथ्वी से लगभग 36,000 किलोमीटर ऊपर जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा. सामान्य अर्थ ऑब्जर्वेशन उपग्रहों लगातार घूमते रहते हैं, लेकिन EOS-5 सैटेलाइट एक ही जगह स्थिर रहकर भारतीय उपमहाद्वीप और समुद्री सीमाओं की रियल-टाइम तस्वीरें भेजेगा.
यह भी पढ़ें: भारत का स्पेस स्टेशन कैसा होगा, पहले मॉड्यूल को मिल चुकी मंजूरी; जानें क्या होता है और कितना बड़ा होता है ISS?
EOS-5 सैटेलाइट कैसे करेगा मदद?
EOS-5 सैटेलाइट में लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों की मदद से आपदा प्रबंधन, कृषि योजना, मौसम पूर्वानुमान और रणनीतिक सीमा सुरक्षा में मदद मिलेगी. साल 2021 में इसी तरह की एक सैटेलाइट EOS-03 क्रायोजेनिक स्टेज में आई खराबी की वजह से खराब हो गई थी. EOS-5 सैटेलाइट उसी अधूरे मिशन का अपग्रेडेड वर्जन है. जिसे इस बार GSLV Mk II के जरिए कक्षा में भेजने की तैयारी है.
गगनयान समेत कई बड़े मिशनों की शुरुआत
इसरो चेयरमैन डॉ. वी नारायणन के अनुसार, 4 सितंबर का ये लॉन्च स्पेस एजेंसी के लिए एक बिजी सेशन का आगाज करेगा. इसरो का लक्ष्य मार्च 2027 तक सात प्रमुख लॉन्च पूरे करने का है. इस वित्तीय वर्ष में 12 सैटेलाइट तैयार करने और 8 लॉन्च व्हीकल मिशनों को समय पर पूरा करने का टार्गेट है, जिसमें गगनयान का पहला अनक्रूड (G1) मिशन भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: ‘मिशन आगमन की सफलता पर भारत को गर्व’, PM मोदी ने स्काईरूट टीम को किया फोन
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
3 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
8 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
12 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
14 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
16 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
17 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
20 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
23 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines