Health News: अक्सर लोगों की उम्र बढ़ने के साथ ही उनकी याददाश्त भी कम होने लगती है। अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे छिपे कारणों का पता लगा लिया है। उनके अनुसार हमारे मस्तिष्क में पाए जाने वाले एक खास प्रोटीन के कारण यह गड़बड़ी होती है। अब दवा देकर भी इस बीमारी का इलाज किया जा सकेगा।
दिमाग में पाए जाने वाले एक प्रोटीन का है कमाल
कोलोराडो यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज के रिसर्चर्स ने अपनी रिसर्च के दौरान पाया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ मनुष्य के मस्तिष्क में पाया जाने वाला एक प्रोटीन CAMKII में गड़बड़ी होने लगती है। यह प्रोटीन व्यक्ति के सीखने और याद करने की क्षमता को कंट्रोल करता है। इस प्रोटीन के जरिए किसी भी व्यक्ति की याददाश्त को प्रभावित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों को मिला जवाब कि पहले मुर्गी आई या अंडा, आप भी जानिए यहां पर
वैज्ञानिकों के अनुसार इस प्रोटीन का मुख्य काम दिमाग में यादों को स्टोर करना है। इसके लिए कैल्सियम आयन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब इस प्रोटीन में बढ़ती उम्र या किसी अन्य कारण से बदलाव आता है तो उसकी वजह से दिमाग में मौजूद न्यूरॉन साइनेप्स पर भी असर पड़ता है। इसकी वजह से कुछ समय बाद याददाश्त कम होने लगती है।
अल्जाइमर और सिजोफ्रेनिया पर नहीं होगा असर
साइंस सिग्नलिंग जर्नल में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार उम्र बढ़ने पर शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड की कमी होने लगती है। इससे नाइट्रोसिलेशन पर असर पड़ता है और व्यक्ति की सीखने तथा याद करने की क्षमता तेजी से प्रभावित होने लगती है। हालांकि यह प्रोटीन अल्जाइमर और सिजोफ्रेनिया के कारण कम होती याददाश्त पर असर नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: इन वजहों से बच्चों में आ सकता है कार्डियक अरेस्ट, तुरंत इस उपाय को करने से बचेगी जान
इस खोज के आधार पर वैज्ञानिक अब प्रोटीन में जरूरी बदलाव कर लोगों की याददाश्त को बढ़ा सकेंगे। अब इसी आधार (Health News) पर नई दवाओं का निर्माण किया जा सकेगा और बुढ़ापे के साथ आने वाली कम याददाश्त की बीमारी का इलाज हो सकेगा।
संबंधित खबरें
सह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
18 mins agoक्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
8 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
11 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
13 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
18 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
22 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
24 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
26 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
27 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines