Tesla के सीईओ Elon Musk ने कहा है कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक इस साल अपना पहला ह्यूमन ट्रायल शुरू कर सकती है। मस्क ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पहला केस इस साल के आखिर में होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, न्यूरालिंक को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने अपना पहला ह्यूमन क्लीनिकल स्टडी शुरू करने की मंजूरी प्राप्त की, जिसका मतलब है कि वास्तविक मनुष्यों के सिर में एक न्यूरालिंक डिवाइस लगाया जा सकता है।
न्यूरालिंक ने कहा, हम यह साझा करने के लिए उत्साहित हैं कि हमें अपना पहला ह्यूमन क्लीनिकल स्टडी शुरू करने के लिए एफडीए की मंजूरी मिल गई है। यह एफडीए के साथ सहयोग में न्यूरालिंक टीम द्वारा अविश्वसनीय काम का नतीजा है और एक महत्वपूर्ण पहला कदम है जो एक दिन हमारी तकनीक को कई लोगों की मदद करने की अनुमति देगा। एफडीए की मंजूरी मिलने पर मस्क ने न्यूरालिंक टीम को बधाई देते हुए ट्वीट भी किया।
यह भी पढ़ें: ‘सिल्क रोड डिसीज’ ऐसी बीमारी जो व्यक्ति को कर देती है लाचार
मार्च में, एफडीए ने सुरक्षा जोखिमों को लेकर मानव मस्तिष्क में एक चिप लगाने के लिए न्यूरालिंक की बोली को खारिज कर दिया था। पिछले साल दिसंबर में मस्क ने दावा किया था कि न्यूरालिंक का डिवाइस इंसानों पर परीक्षण के लिए तैयार है और सूअरों और बंदरों पर इसका प्रयोग करने के छह महीने बाद वह ऐसा करने की उम्मीद कर रहे है।
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoSpaceX का सुपर हैवी रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां पहले कोई इंसान न पहुंचा हो
4 days agoसोलर सिस्टम के बाहर भी है जीवन? पृथ्वी से 63 प्रकाश-वर्ष दूर एक ग्रह पर मिले रहस्यमय रेडियो सिग्नल
6 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
7 days agoCyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
10 days ago'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?' सुनीता विलियम्स ने दिया इस सवाल का मजेदार जवाब
23 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है नाम
24 days ago'बेबुनियाद और गलत', ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
26 days agoISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, 'नॉटी ब्वॉय' GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ 'बाज' सैटेलाइट EOS-05, दुश्मन की हरकतों पर रखेगा नजर
29 days ago1.5 डिग्री गर्म होने की कगार पर धरती, भारत पर मंडरा रहा कौन सा बड़ा खतरा? UN की रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटी
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines