Chandra Grahan 2024: आज 18 सितंबर का दिन स्काईवॉचर्स के लिए खास दिन है, क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण लगा है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा की सतह का लगभग 8.4 प्रतिशत भाग छाया रहेगा, फिर भी आसमान की ओर देखने वाले सभी लोगों के लिए यह एक मनमोहक दृश्य होगा। इस दौरान चांद सामान्य से अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। ये साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। देशभर में ये कहां पर दिखेगा और इसका क्या असर पड़ेगा? पढ़िए सबकुछ।
किस वक्त होगा चंद्र ग्रहण?
17-18 सितंबर की रात से चंद्र ग्रहण की शुरुआत हुई। भारत में इसके दिखने का समय 18 सितंबर की सुबह का है। भारतीय समय के मुताबिक ये चंद्र ग्रहण सुबह 6:11 बजे शुरू हो गया है जो 10:17 बजे तक रहेगा। इसके दिखने का कुल समय 4 घंटे 6 मिनट का बताया जा रहा है। उपछाया चंद्रग्रहण सुबह 6:11 बजे से शुरू हुआ, जबकि आंशिक चंद्रग्रहण की बात करें तो ये 7:42 बजे से शुरू हुआ। सुबह 8:14 बजे चंद्रग्रहण चरम पर होगा और 8:45 बजे आंशिक चंद्रग्रहण के समाप्त होने का समय है। आखिर में 10:17 बजे उपछाया चंद्रग्रहण खत्म हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: आसमान में दिखेंगे दो चंद्रमा! महाभारत से जुड़ा ‘मिनी मून’ का रहस्य, ISRO का बड़ा खुलासा
भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत में इसके दिखने का समय 18 सितंबर है, लेकिन इसको यहां पर देखा नहीं जाएगा। ग्रहण का समय सुबह का है इस वक्त चंद्रमा क्षितिज से नीचे होगा, जिसकी वजह से ये भारत में नहीं दिखाई देगा। जिन देशों में चंद्र ग्रहण का नजारा देखा जा सकता है उसमें उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी एशिया रूस, अफ्रीका के कई इलाके और अंटार्कटिका का नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि चंद्रग्रहण के लगने का कारण पृथ्वी का सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाना है। इसकी वजह से चांद पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है।
क्या पड़ेगा प्रभाव?
भारत में चंद्र ग्रहण नहीं लगने वाला है। इससे अब भारतीयों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। चंद्र ग्रहण वाले दिन मीन और कन्या राशि के साथ सूर्य, शुक्र, राहु, चंद्र, मंगल और केतु का संबंध बन रहा है। मीन राशि के इस ग्रहण पर बृहस्पति की नजर भी रहेगी, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के संकेत मिल रहे हैं। शेयर बाजार में उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।
ये भी पढ़ें: भूकंप-तूफान से तय ‘मौत’ का रास्ता बदला; 25000 मील की रफ्तार से आ रहा था Asteroid, नासा का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
2 days agoSpaceX का सुपर हैवी रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां पहले कोई इंसान न पहुंचा हो
6 days agoसोलर सिस्टम के बाहर भी है जीवन? पृथ्वी से 63 प्रकाश-वर्ष दूर एक ग्रह पर मिले रहस्यमय रेडियो सिग्नल
7 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
9 days agoCyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
12 days ago'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?' सुनीता विलियम्स ने दिया इस सवाल का मजेदार जवाब
25 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है नाम
26 days ago'बेबुनियाद और गलत', ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
27 days agoISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, 'नॉटी ब्वॉय' GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ 'बाज' सैटेलाइट EOS-05, दुश्मन की हरकतों पर रखेगा नजर
30 days ago1.5 डिग्री गर्म होने की कगार पर धरती, भारत पर मंडरा रहा कौन सा बड़ा खतरा? UN की रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटी
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines