जमाना तकनीक का है और आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जिंदगी को पहले से कई गुणा आसान बना दिया है। इस तकनीक के इस्तेमाल से एक ओर वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ती ही है, वहीं यह दूसरे गैर जरूरी काम भी आसानी से पूरा करने में मददगार साबित हो रही और इसके बाद यूजर्स प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिएटिविटी पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। चाहे बात टाइपिंग की हो, फोटो बनाने की हो या फिर बॉस को इम्प्रेस करने के लिए प्रेजेंटेशन बनाने की, अब कोई फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आपके ये सब काम करने के लिए आपका असिस्टेंट है न…। आज हम आपको उन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप टेक्स्ट को स्पीच में बदल सकते हैं। ये पांच टूल हैं बेहद अहम…
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स में सबसे पहले बात करते हैं मर्फ की। यह एक ऐसा टूल है, जो टेक्स्ट को स्पीच या वॉयस ओवर में बदल देता है। इसे प्रोडक्ट डेवलपर्स, पॉडकास्टर्स, एजुकेटर्स और बिजनेस लीडर्स के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस टूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की 15 भाषाओं में 100 आवाज उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: Free Wi-Fi के चक्कर में हैक हो सकता है Smartphone, ऐसे करें खुद का बचाव
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सिंथेसिस टूल की मदद से टेक्स्ट को वीडियो में भी कन्वर्ट किया जा सकता है, टूल टेक्स्ट टू वीडियो (TTV) टेक्नोलॉजी पर काम करता है। खास बात यह है कि इस टूल की मदद लेकर वीडियो बनाने के लिए कैमरे की जरूरत नहीं पड़ती। सबसे पहले असली दिखने वाले 69 में से किसी एक अवतार चयन करना होगा और फिर स्क्रिप्ट टाइप करें। इसके बाद यह टूल उसे हाई क्वालिटी वीडियो बनाकर दे देगा। इस टूल में 254 वायस स्टाइल भी उपलब्ध हैं।
- ऐसा ही एक टूल क्रिस्प है। यह ऑडियो ऑप्टिमाइजेशन टूल है ऑनलाइन मीटिंग के वक्त पीछे से आने वाली आवाजों को रोकने का काम करता है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि रिकॉर्डिंग एकदम फुल क्वालिटी वाली। फायरफ्लाइज की मदद से मीटिंग्स के दौरान नोट्स लेने की भी समस्या नहीं रहेगी। इससे पूरी मीटिंग आसानी से रिकॉर्ड हो सकती है।
और पढ़ें: सेक्स वर्कर्स की एलन मस्क से शिकायत, कहा- पैसे लेने के बाद भी पूरा नहीं किया वादा
- चौथा महत्वपूर्ण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल फोटोज से संबंधित है। फोटोज जेनरेट करने के लिए images.ai वेबसाइट पर जाएं, जो ओपन सोर्स स्टेबल डिफ्यूजन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जैसी फोटो चाहिए, उसका की-वर्ड सर्च बार में डालते ही वेबसाइट तुरंत आपकी अपेक्षित फोटो प्रोवाइड करा देगी।
- इसके अलावा प्लस (+) एआई टूल की मदद से प्रेजेंटेशन भी बेहद आसानी से बनाई जा सकती है। यह टूल आपके लिखे कंटेंट को स्लाइड्स में बदल देता है। इस प्रेजेंटेशन को आप आसानी से एडिट कर सकते हैं।
नए-नए गैजेट्स की जानकारी हासिल करने के लिए लॉग ऑन करें
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
6 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
9 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
11 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
16 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
20 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
21 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
24 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
25 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
28 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines