श्री हरि कोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)के मिशन चंद्रयान-3 ने 4 अगस्त को अपने सफर का दो-तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया है। इसको लेकर इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 स्पेस क्राफ्ट अपनी गति से आगे बढ़ रहा है।
बेंगलुरु में स्थित इसरो टैलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट की गति पर नजर रखे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 5 अगस्त को शाम 7 बजे के आस-पास इसरो का मिशन चंद्रयान-3 लूनर ऑर्बिट इंजैक्शन (Lunar Orbit Injection)के जरिए चंद्रमा के पहले ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। इसके बाद यहां चार ऑर्बिट बाकी रह जाएंगे।
चंद्रयान-3 तेजी से बढ़ रहा आगे
बता दें, चंद्रयान-3 इस समय 38,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा की ओर जा रहा है। ये धरती के चारों तरफ चक्कर लगाने के बाद ये 5 अगस्त की शाम से चंद्रमा की ऑर्बिट में प्रवेश करेगा, जिसके बाद ये अब चंद्रमा के चक्कर लगाएगा। ऑर्बिट में प्रवेश करने के बाद इस दौरान ये चंद्रमा से लगभग 40 हजार किमी की दूरी पर होगा।
17 अगस्त को अलग होगा लैंडर
जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त के बाद चंद्रयान-3 की गति को लगातार धीमा किया जाएगा, जिससे लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग चंद्रमा पर हो सके। चंद्रयान-3 तीन हिस्सों में बना है, लैंडर मॉड्यूल, प्रपल्शन मॉड्यूल और रोवर। 17 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल और प्रपल्शन मॉड्यूल अलग हो जाएंगे।
चंद्रमा पर इस दिन उतरेगा चंद्रयान-3
यह भारत का तीसरा चंद्रयान-3 है जो बीते 14 जुलाई को इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। इसके 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर इसकी चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग की उम्मीद है। इसे आम लोग भी देख सकते है कि चंद्रयान-3 कहां पर है। इसके लिए इसरो ने एक लाइव ट्रैकर लॉन्च किया है।
संबंधित खबरें
जिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
23 hrs ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
4 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
6 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
8 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
9 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
12 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
16 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
18 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
19 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines