2000 Year Old Girl: मई 1897 में नीदरलैंड में दो मजदूर खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक लड़की की लाश मिली। लड़की का शव सड़ चुका था, लेकिन उसके बाल सही सलामत थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिर लाश को अस्पताल ले जाया गया, वहां पता चला कि लाश करीब 2000 साल पुरानी है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 2000 साल पुरानी लाश के बारे में करीब 125 साल बाद वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 2000 साल पुरानी लड़की की मौत के वक्त उसकी उम्र 16 साल थी। अनुमान है कि उसकी मौत 54 BC से 128 AD के बीच हुई होगी।
ये भी पढ़ें: सिर लंबा, आंखें आधी पीली… दावा- 7 फुट के उड़ते एलियन ने महिला का चेहरा खाया
मौत के कारणों के बारे में वैज्ञानिकों ने क्या अंदाजा लगाया
वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसा संभव है कि लड़की की हत्या की गई हो। उन्होंने बताया कि जब लाश की बारीकी से जांच की गई तो हमें पता चला कि उसके गले में रस्सी बंधी थी, उसके शरीर पर चाकूओं से वार के निशान भी थे। उसके सिर के आधे बाल कटे थे जबकि दांत गायब थे।
गनिंगेन यूनिवर्सिटी के डॉ. रॉय वान बीक के मुताबिक, मौत के कारणों के दो कारण हो सकते हैं। पहला- या तो दुष्कर्म का बाद लड़की की हत्या की गई हो, या फिर दूसरा ये कि कोई काली शक्ति हासिल करने के लिए उसकी बलि दी गई होगी।
ये भी पढ़ें: पति-पत्नी लॉटरी से हुए मालामाल, जमकर की मौज-मस्ती, एक ईमेल ने बर्बाद कर दी जिंदगी
करीब साढ़े चार फीट लंबी लड़की के बारे में कुछ रिसर्चर्स ने कहा कि लड़की हड्डी की बीमारी से पीड़ित थी। उन्होंने 2000 साल पुरानी लड़की के शव के बारे में ये भी बताया कि मिट्टी के नीचे मौजूद टैनिक एसिड के चलते लड़की की स्किन ज्यादा सुरक्षित रही। बताया जा रहा है कि 1897 में लड़की का शव मिलने के बाद उसकी लाश को एग्जिबिशन में रखा गया था। करीब 100 साल तक उस पर किसी तरह का कोई शोध नहीं किया गया था।
संबंधित खबरें
धरती पर गिरेगा NASA का टेलीस्कोप, मुंबई-हैदराबाद से टकरा सकता है मलबा
19 hrs agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
2 days agoक्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
10 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
14 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
15 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
21 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
25 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
26 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
29 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines