Yellow Kalava Benefits: हिन्दू धर्म में पीला कलावा बांधना सिर्फ एक रूढ़ि या केवल एक धार्मिक डोरा नहीं है. यह ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक है. ज्योतिष और हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार, इसे नियम पूर्वक पहनने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है. यह उपाय भले दिखता छोटा है, लेकिन यह जिंदगी के कई संकटों से रक्षा करता है. आइए जानते हैं, यह कलावा पहनने से क्या-क्या लाभ होते हैं और किस दिन धारण करें?
ये ग्रह होते हैं मजबूत
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि पीला कलावा धारण करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं, जो विवाह, संतान, सौभाग्य, शिक्षा और धन के कारक ग्रह हैं. जब व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है, तो करियर में प्रगति, मान-सम्मान और धन लाभ होता है. इसके साथ ही, यह कलावा पहनने से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती की कृपा भी बरसती है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: सच्चे दोस्तों की लिस्ट में ये 5 राशियां टॉप पर, जानिए कौन है आपका वफादार पार्टनर
पीला कलावा पहनने के 10 बड़े फायदे
- पीला कलावा धारण करने से बृहस्पति ग्रह शक्तिशाली होते हैं. इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.
- इसे धारण करने से भगवान विष्णु की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है. आर्थिक तंगी दूर होती हैं.
- जिन्हें पढ़ाई या करियर में मन नहीं लगता, उनको पीला कलावा धारण करने से एकाग्रता बढ़ती है.
- यह पवित्र डोरा एक कवच भी है, जो बुरी नजर, क्रोध और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है.
- जब किस्मत साथ नहीं दे रही हो, तो पीला कलावा पहनने से अटके हुए काम बनने लगते हैं.
- मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और समाज और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ती है.
- पीला कलावा धारण करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है. पैसा आने के नए-नए अवसर बनते हैं.
- इसे धारण करने से माता सरस्वती की कृपा मिलती है. बोलने की शैली मीठी और आकर्षक हो जाती है.
- पीला कलावा मानसिक शांति देता है. रोज का तनाव, चिंता और अवसाद दूर होता है. मन स्थिर रहता है.
- इससे स्वास्थ्य संबंधी लाभ होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, इससे शरीर के त्रिदोष संतुलित रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Shani Astrology Prediction: 2027 में नीच के होंगे शनि, आ सकती है वैश्विक आर्थिक मंदी, दुनिया में मचेगी उथल-पुथल
किस दिन पहनें पीला कलावा?
पीला कलावा धारण करने का एक सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि जब तक यह स्वयं न टूट जाए, इसे हाथ से न उतारें. यदि यह पुराना और गंदा हो जाए, तो इसे बहते पानी या नदी में प्रवाहित करें. जहां तक इसे पहनने के शुभ दिन की बात है, इसे गुरुवार के दिन धारण करना सबसे शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Ghosting and Planets: बिना बताए रिश्ता तोड़ भागते हैं इन 3 राशि के लोग, जानें ‘घोस्टिंग’ का ज्योतिष कारण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
7 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
12 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
13 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines