क्या कहता है नाम के अंत का A, E, I, O, U...आपके साथ भी तो नहीं होता ये सब!

Name Last Letter: केवल नाम के शुरू का अक्षर ही नहीं बल्कि नाम के अंत के ‘वॉवेल’ लेटर्स भी किसी की पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बयान करते हैं। आइए जानते हैं, जिनके नाम के अंत में A, E, I, O, U होता है, उनके गुण और विशेषताएं क्या होती हैं?

vowel-in-name-last-letter

Name Last Letter: बहुत से लोगों के नाम के अंत A, E, I, O और U अक्षर होते हैं। ये अंग्रेजी के ‘वॉवेल’ (Vowel) अक्षर यानी स्वर वर्ण हैं। यदि आपके नाम का अंत भी वॉवेल से हो रहा है, तो आप भी स्पेशल कैटेगरी में आते हैं। ऐसा इसलिए कि वॉवेल से समाप्त होने वाले नामों की ध्वनि अन्य नामों की तुलना में अधिक मुलायम और मधुर होती है। यह विशेषता ही उन्हें खास बनाती है। इसलिए ‘नाम में क्या रखा है’ यह पुरानी कहावत है। आज इंडिविजुअलिज्म (व्यक्तिवाद) के जमाने में ‘नाम ही सब कुछ है।’ आइए जानते हैं, क्या कहता है नाम के अंत का A, E, I, O और U अक्षर?

विज्ञापन

जिंदगी में ‘इमोशन’ का बहुत बड़ा रोल

नाम का एनालिस करने वाले एक्सपर्ट ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों के नाम का अंत अंग्रेजी के वॉवेल अक्षर से होता है, वे अपने सभी रिश्तों के प्रति अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देते हैं। क्योंकि, इनकी जिंदगी में ‘इमोशन’ का बहुत बड़ा रोल रहता है। सामान्यतः यह देखा गया है कि वॉवेल से समाप्त होने वाले नामों वाले लोग अधिक संवेदनशील और भावुक होते हैं।

विज्ञापन

हो जाते हैं डिप्रेशन का शिकार

ये बहुत जल्दी किसी से अटैच हो जाते हैं। यही इनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इस जुड़ाव में उंच-नीच होने पर ये डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगों का अपने परिवार से अलग तरह का जुड़ाव होता है। अपने सिबलिंग यानी भाई-बहनों के साथ शिद्दत से रिश्ते को निभाते हैं। लेकिन इनको परिवार या घर के सदस्यों की वो तवज्जो नहीं मिल पाती है, जो इनको मिलना चाहिए।

ऐसा होता है ड्रीम हाउस का सपना

जिनके नाम का अंत A, E, I, O और U अक्षर से होता है, ये वो लोग होते हैं, जो हर काम को एफिशिएंटली करते हैं। साथ ही इनके काम में नफासत भी होती है। इसके साथ इनका एक सपना होता है, वह हैं अपना ड्रीम हाउस बनाना। हालांकि जिस घर में वे रह रहे होते हैं, उससे संतुष्ट होते हैं, लेकिन ड्रीम हाउस का इनका सपना एक अलग लेवल का होता है। अपने ड्रीम हाउस में ये हर चीज परफेक्ट चाहते हैं, जिसमें ये बाल बराबर भी कंप्रोमाइज नहीं करते हैं।

विज्ञापन

ऐसी होती है लव लाइफ

इनकी लव लाइफ में काफी एक रोलर कोस्टर की तरह होता है। जिस प्रकार एक रोलर कोस्टर में उतार-चढ़ाव आते हैं, उसी तरह इनकी लव लाइफ भी होती है। लेकिन ये रिश्ते निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये लोगों को जल्दी माफ कर देते हैं, जिसका दूसरे लोग फायदा उठा लेते हैं।

इनको रहता है ये डर!

इनको एक भय यानी डर रहता है कि उन्हें को क्रॉनिक डिजीज यानी कोई लंबी बीमारी न हो जाए। इस लिए बड़े एहतियात से अपनी जिंदगी जीते हैं। साथ ही ये खाने-पीने के बड़े शौकीन भी होते हैं। ये अपने लाइफ पार्टनर से बेहद अटैच होने के बावजूद दिल की कुछ बातें कभी बता नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

इनको चाहिए ‘इजी मनी’

जिनके नाम का अंत वॉवेल अक्षर से होता है, वे काम के प्रति बहुत डेडिकेटेड होते हैं। हर काम को लगन करना इनकी आदत होती है, इसके बावजूद इनको ‘इजी मनी’ चाहिए होता है यानी ये वही काम करना पसंद करते हैं, जिससे आसानी से और जल्दी पैसा कमा सकें। नसीब भी इनका साथ देता और इनको ये स्पेशल एडवांटेज मिलती है कि ये क्विक मनी कमाने में सबसे आगे होते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ