Vidur Niti: महाभारत के सबसे बड़े विद्वान थे महात्मा विदुर. वे महर्षि वेदव्यास के पुत्र और महाराज धृतराष्ट्र के सौतेले भाई थे. नीति और धर्म के प्रति उनकी निष्पक्षता देखकर स्वयं भीष्म और कृष्ण भी उनका सम्मान करते थे. विदुर को ‘धर्मराज’ का अवतार माना जाता था. उन्होंने कभी किसी अन्याय का साथ नहीं दिया. उनकी सलाह को अनदेखा करके ही धृतराष्ट्र ने अपने सौ पुत्रों को खो दिया. विदुर नीति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है. विदुर जी ने संसार को सिखाया कि खुद को बचाना है तो अपने दुर्गुणों को पहचानो. उनकी बताई तीन आदतें सबसे घातक हैं. यह हर उस इंसान के लिए आईना है जो खुद को बर्बाद होते देख रहा है.
क्रोध: जो अपना ही घर जला डालती है
विदुर के अनुसार क्रोध विनाश का मूल है. क्रोध में इंसान अपना विवेक खो देता है. वह ऐसे शब्द बोलता है, ऐसे फैसले लेता है, जिनकी भरपाई कभी नहीं होती. क्रोधी आदमी से उसकी पत्नी भी दूर भागने लगती है. कोई दोस्त उसके पास टिक नहीं सकता क्योंकि हर वक्त गुस्सा ही गुस्सा रहता है.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: आपके कितने दांत हैं, 32 या कम? ये कैसे स्वभाव और किस्मत पर डालता है असर; सामुद्रिक शास्त्र से जानें‘
लोभ: जिससे कभी नहीं भरता पेट
लोभ का कोई अंत नहीं. लोभी आदमी के पास सब कुछ होने के बाद भी उसे कुछ नहीं मिलता. वह दूसरों का हक मारता है, रिश्तों की इज्जत नहीं करता. ऐसे व्यक्ति को उसके अपने दोस्त भी छोड़ देते हैं, क्योंकि हर कोई समझ जाता है कि इसके साथ रहना मतलब अपना नुकसान करना है.
अभिमान: जो बना देता है अकेला
अभिमानी को लगता है कि पूरी दुनिया उसके पैर पूजे. वह किसी की नहीं सुनता, सबको छोटा समझता है. विदुर कहते हैं कि अभिमान के कारण ही दुर्योधन का पतन हुआ. अभिमानी आदमी को उसकी पत्नी भी साथ नहीं देती क्योंकि वहां सिर्फ ‘मैं’ और ‘मैं’ ही बोलता है.
पत्नी और दोस्त भी नहीं देते साथ
यह तीनों आदतें ऐसी हैं कि एक को दूसरा खिलाता है. क्रोध से घर में कलह, लोभ से धन और रिश्तों की लूट, अभिमान से अकेलापन. जिस व्यक्ति में ये तीनों हों, उसे उसका साथी, उसकी पत्नी, उसके मित्र, सब छोड़ देते हैं. विदुर कहते हैं कि ऐसा आदमी महल में रहे तो भी वीराने से कम नहीं है.
विदुर नीति हमें याद दिलाती है कि हमारी आदतें ही हमारा भाग्य तय करती हैं. यदि हम क्रोध, लोभ और अभिमान जैसी विनाशकारी आदतों से बचेंगे, तो हम न केवल विनाश से बचेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि भी प्राप्त करेंगे.
यह भी पढ़ें: Sneezing Beliefs: छींकने के बाद क्यों कहते हैं ‘God Bless You’? जानिए धार्मिक मान्यताएं और दिलचस्प इतिहास
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
9 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
12 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
16 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
18 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines