Samudrik Shastra: आपके कितने दांत हैं, 32 या कम? ये कैसे स्वभाव और किस्मत पर डालता है असर; सामुद्रिक शास्त्र से जानें

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दांत भाग्य, स्वभाव और संपन्नता के संकेत देते हैं. दांतों की संख्या को व्यक्ति के श्रेष्ठ कर्म, सुख और समृद्ध जीवन का प्रतीक माना गया है, ये जीवन के कई अनजाने पहलुओं की ओर इशारा करते हैं. आइए जानते हैं, पूरे 32 या इससे कम दांत क्या अहम संकेत देते हैं?

Samudrik Shastra
1 / 7

विज्ञापन

दांत देते हैं अहम संकेत

दांत देते हैं अहम संकेत2 / 7

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दांत सिर्फ चबाने के लिए नहीं, बल्कि भाग्य बताने के लिए भी होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में दांतों की संख्या को व्यक्ति की किस्मत, स्वभाव और संपन्नता का बड़ा पैमाना माना गया है. पूरे 32 दांतों वाला एक बढ़िया जीवन जीता है, सही कर्म में लिप्त होता है, उत्तम कर्मों से राजा जैसा सुख भोगता है, जबकि कम दांतों वाले को महज औसत जीवन मिलता है. चौंकिए मत, यह सदियों पुरानी पहचान है. आइए जानते हैं, पूरे 32 या इससे कम दांत क्या अहम संकेत देते हैं?

विज्ञापन

पूरे 32 दांत: शानदार मुकाम

पूरे 32 दांत: शानदार मुकाम3 / 7

जिनके 32 दांत होते हैं, वे सामुद्रिक शास्त्र के राजा माने जाते हैं. ये लोग साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं. इनके पास नेतृत्व का जन्मजात गुण होता है. ऐसे व्यक्ति जीवन में ऊंचा मुकाम, स्थिर आय और समाज में भरपूर इज्जत पाते हैं. ये कर्मठ और अनुशासित होते हैं, जो मेहनत को पूजते हैं. चार अकल दाढ़ इनकी समझ और परिपक्वता को और पुख्ता करती हैं. ऐसे जातकों के पास ना धन की कमी होती है, ना सेहत की.

32 से कम दांत: ज्यादा मशक्कत

32 से कम दांत: ज्यादा मशक्कत4 / 7

28 से 31 दांतों वाले आमतौर पर मध्यम या सामान्य भाग्य के धनी होते हैं. ये संघर्ष से गुजरते हैं, लेकिन इतनी मेहनत करने के बाद भी नतीजे उम्मीद से कम मिलते हैं. इनकी जेब कभी ढीली तो कभी तंग रहती है. ऐसे लोग मानसिक तनाव या थकान ज्यादा झेलते हैं.

विज्ञापन

28 से 30 दांत: थोड़ा सुख, बहुत तनाव

28 से 30 दांत: थोड़ा सुख, बहुत तनाव5 / 7

यह वो लोग हैं जो अक्सर मिडिल क्लास की जद्दोजहद में फंसे रहते हैं. इन्हें पैसे की कमी हर कदम पर खटकती है, भले ही मेहनत कर रहे हों. घर-परिवार में भी रोज की परेशानियां इनका पीछा नहीं छोड़तीं. आर्थिक उतार-चढ़ाव इनका नित्य का साथी है.

28 या कम दांत: मेहनत तो आगे, किस्मत पीछे

28 या कम दांत: मेहनत तो आगे, किस्मत पीछे6 / 7

28 या कम दांतों वाले लोग आत्मविश्वासी होते हैं, पर भाग्य उनका साथ औसत ही देता है. ये सिर्फ धक्के खाकर ही कुछ हासिल कर पाते हैं. इनका मन बड़ा हो सकता है, मगर हालात छोटे रह जाते हैं. ये जितनी दौड़ लगाते हैं, मंजिल उतनी दूर भागती है.

विज्ञापन

30-31 दांत: थोड़ा ऊपर, थोड़ा नीचे

30-31 दांत: थोड़ा ऊपर, थोड़ा नीचे7 / 7

ऐसे लोग आम जिंदगी बसर करते हैं. न बहुत सुख, न बहुत दुख. मकान, गाड़ी और छोटी-मोटी सुविधाएं तो हो जाती हैं, पर बड़ा सुख किनारे ही खड़ा रहता है. रहन-सहन मामूली लेकिन ठीक-ठाक गुजर जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन