Vastu for Marriage: जो लोग सिंगल हैं और तमाम कोशिशों के बाद शादी की बात रिश्ते तक नहीं पहुंच रही है, तो इसका एक कारण आपका बेडरूम भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम जिस कमरे में रहते हैं, उसकी ऊर्जा हमारे काम, सोच और रिश्तों को भी प्रभावित करती है. यदि आप एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश में हैं, तो आपको अपने बेडरूम में कुछ असरदार और मॉडर्न वास्तु बदलाव करना चाहिए. मान्यता है कि ये आपके सिंगल स्टेटस को जल्द ही ‘हैपिली मैरिड’ में बदल देंगे. आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?
सिंगल डेकोर को कहें ‘बाय’
अक्सर सिंगल लोग अपने कमरे में सिंगल चेयर, एक साइड टेबल, एक ही ताकिया आदि रखते हैं. यह गलत नहीं हैं, लेकिन यह अकेलेपन को दर्शाता है. जब शादी करने का मूड बन ही गया है, तो इसे बदलिए और रूम को पार्टनरशिप जैसा बनाएं. सबसे पहले पहले अपने बेड पर दो ताकिया रखें. स्पेस हो तो दो कुर्सी रखें. हो सके तो बेड के दोनों ओर मैचिंग साइड टेबल लगाएं.
यह भी पढ़ें: Torn Underwear Astrology: क्या फटी बनियान और अंडरवियर पहनने से ‘भाग्य उदय’ रुकता है, जानें ज्योतिष रहस्य
सिंगल तस्वीरों को हटाएं
यदि आपके बेडरूम की दीवार पर अकेले इंसान या कोई एब्सट्रैक्ट पेंटिंग है, तो उसे बदलें. यह अलगाव दर्शाता है. कमरे की साउथ-वेस्ट दिशा में ऐसे आर्ट वर्क लगाएं, जो जोड़े यानी पेयर को दर्शाती है, जैसे- लव बर्ड्स की मेलल वॉल आर्ट.
बेड की पोजीशन और दिशा बदलें
विवाह का सही होने, बढ़िया लाइफ पार्टनर मिलने के लिए बेडरूम की बेड को रूम के उत्तर-पश्चिम हिस्से में होना चाहिए. बेड को दीवाल से पूरी तरह सटाकर न रखें. बेड को दोनों ओर चढ़ने-उतरने की जगह रखें, यह दिखाता है आप अपने जीवन में नए पर्सन को अपनाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
कलर थेरेपी अपनाएं
अगर बेडरूम की दीवारें डार्क ब्लू, ग्रे या पूरी सफेद है, तो उसे तत्काल बदलें. यह कोल्ड वाइब्स देता है, जो रिश्ते को बनने नहीं देता है. इसकी जगह पर आज के मॉडर्न ट्रेंडी कलर जैसे- पेस्टल पिंक, पीच, रोज गोल्ड या वॉर्म बिज का यूज करें.
गैजेट-इलेक्ट्रॉनिक भीड़ हटाएं
प्रायः आज हर घर में बेडरूम गैजेट्स का अड्डा बन चुका है. लैपटॉप, टीवी, चार्जर, नए-पुराने फोन, टैबलेट और ऑफिस के साथ काम की फाइलें. इन्हें ‘राहु’ का घर कहा जाता है. बेडरूम से इन्हीं हटाएं और हल्के पिंक रंग का क्रिस्टल ट्री रखें. क्रिस्टल ट्री बिना शर्त प्यार और पार्टनर को आकर्षित करता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
3 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
4 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
20 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
21 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines