Vastu Tips: घर में उगते सूरज की तस्वीर लगाना होता है शुभ, जानिए इसे लगाने की सही दिशा और फायदे

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ऐसे ही घर में उगते सूर्य की तस्वीर लगाना शुभ होता है. आप घर में उगते सूरज की तस्वीर किस दिशा में लगाएं चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाना बेहद शुभ माना जाता है. यह सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. आप इस तस्वीर को घर में लगाते हैं, तो सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. घर में सूर्योदय वाली तस्वीर कहां और किस दिशा में लगानी चाहिए. इसे लगाने से क्या लाभ मिलते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

किस दिशा में और कहां लगाएं तस्वीर?

सूर्य पूर्व दिशा से निकलता है ऐसे में इस दिशा का संबंध सूर्य से माना जाता है. आपको सूर्य की तस्वीर हमेशा पूर्व दिशा में लगानी चाहिए. घर आप उगते सूर्य की तस्वीर को घर के लिविंग एरिया में लगा सकते हैं. घर के अलावा ऑफिस में आप इस तस्वीर को लगा सकते हैं. ऑफिस में उगते सूर्य की तस्वीर लगाने से काम की बाधा दूर होती है और सफलता मिलती है.

विज्ञापन

उगते सूर्य की फोटो लगाने के फायदे

  • उगते सूर्य की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. इससे घर-परिवार में शांति बनी रहती है. सफलता मिलती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सेहत अच्छी होती है.
  • करियर और व्यवसाय में तरक्की के लिए इस तस्वीर को लगाना बेहद अच्छा माना जाता है. इसे घर में लगाने से नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा होता है.
  • उगते सूर्य की तस्वीर लगाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है. बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है. इसके प्रभाव से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

ये भी पढ़ें – Surya Gochar: सूर्य गोचर से इन 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव, धन हानि और गृह कलेश से रहेंगे परेशान

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

आपको तेज रोशनी वाली और लाल रंग की उगते सूरज वाली तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इससे नकारात्मकता बढ़ती है. यह तनाव का कारण बन सकती है. आप डूबते सूरज की तस्वीर न लगाएं. तस्वीर को हमेशा साफ रखना चाहिए. टूटी हुई और खराब फ्रेम में फोटो को लगाना अशुभ माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ