Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र की एक सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें घर से जुड़ी हर एक चीज पर बहुत शिद्दत से ध्यान दिया गया है और लाभ के उपाय बताए गए हैं। घर की चाबियां और घर में इन्हें रखने की जगह भी इनमें से एक है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में चाबियां केवल ताले खोलने का साधन नहीं है, बल्कि सुरक्षा धन और भाग्य से जुड़ी एक अहम वस्तु है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर चाबियां उपयुक्त और फलदायी जगहों पर ही रखनी चाहिए। यह सीधे लोगों के नजरों में नहीं आनी चाहिए। मान्यता है कि घर में चाबियों को रखने का तरीका, उसकी सही दिशा और की-चेन की टाइप व्यक्ति एक लक (Luck) और इनकम पैटर्न (Income Pattern) पर असर डालता है. आइए जानते हैं, घर में चाबियां कहां और किस तरह से रखनी चाहिए और किस प्रकार के की-चेन लेने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Intuition Power: इन 3 राशियों के लोग होते हैं इंट्यूशन पावर के धनी, घटना होने से पहले आ जाती हैं ‘वाइब्स
चाबी रखने की दिशा और स्थान
- पश्चिम दिशा: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप घर की चाबियां पश्चिम दिशा में रखते हैं, तो यह सबसे शुभ और सकारात्मक माना गया है।
- लॉबी: घर के लॉबी में पश्चिम दिशा की तरफ चाबियों को सलीके से रखने से घर की ऊर्जा संतुलित बनी रहती है।
- उत्तर और पूर्व कोना: घर के उत्तर या पूर्व कोने में चाबियाँ रखने का स्टैंड लगाना बहुत शुभ होता है, इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।
- मेन गेट के पास: मुख्य दरवाजे के पास किसी साफ और सुंदर स्टैंड पर चाबियाँ रखना अच्छा होता है, बस इस बात का ध्यान रखें कि वे बाहर से सीधे नजर न आएं।
यह भी पढ़ें: Graphology Astrology Tips: ‘हैंडराइटिंग’ बदलते ही खुल सकते हैं इनकम के नए रास्ते, खुद लिखिए अपनी किस्मत
किन जगहों पर न रखें चाबियां
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में चाबियां रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि वहां के अग्नि तत्व की वजह से आर्थिक असंतुलन बढ़ सकता है।
- पूजा घर में चाबियां बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए, इससे उस जगह की पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है।
- फ्रिज, वाशिंग मशीन, डाइनिंग टेबल या सोफे पर चाबियों को बिखरा हुआ छोड़ देना वास्तु में नकारात्मकता और अव्यवस्था का संकेत माना जाता है।
ऐसी होनी चाहिए की-चेन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबियों के गुच्छे में लकड़ी का की-चेन इस्तेमाल करना सबसे शुभ और संतुलित माना जाता है, क्योंकि यह धातु की ऊर्जा को कम करने और सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, चाबी के छल्ले में ॐ, स्वस्तिक, गणेश जी या लक्ष्मी चरण जैसे शुभ चिन्ह लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मान्यता है कि इससे धन, सुख और समृद्धि का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
7 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines