Vaishakh Purnima 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि का नाम पूर्णिमा है. इस तिथि के अधिपति चंद्रमा होते हैं. साल की 12 पूर्णिमाओं में वैशाख मास की पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है. इसे गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं. इस दिन बुद्ध जयंती और कूर्म जयंती भी मनाई जाती है. जानिए 2026 में यह तिथि कब है और इससे जुड़े खास उपाय क्या हैं?
वैशाख पूर्णिमा 2026 कब है?
पंचांग की मानें तो वैशाख पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल, गुरुवार की रात 9:12 बजे शुरू होगी. यह तिथि 1 मई, शुक्रवार की रात 10:52 बजे समाप्त होगी. चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 1 मई को हो रहा है, इसलिए सभी पूजा-उपाय और व्रत इसी दिन किए जाएंगे. 1 मई को चंद्रोदय शाम 6:52 बजे होगा.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: आपके कितने दांत हैं, 32 या कम? ये कैसे स्वभाव और किस्मत पर डालता है असर; सामुद्रिक शास्त्र से जानें‘
क्यों खास है वैशाख पूर्णिमा?
इस दिन चंद्र देव की पूर्ण कला सक्रिय होती है. ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना गया है. वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सबसे तेज ऊर्जा में होता है. यही वजह है कि इस दिन किया गया कोई भी उपाय या दान सैकड़ों गुना फलदायी बन जाता है. मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु ने कूर्म (कछुआ) अवतार लिया था, इसलिए कूर्म जयंती भी मनाई जाती है.
ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य
वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें. व्रत रखें और शाम को चंद्रमा के उदय होने पर उन्हें सफेद फूल, चावल, कुमकुम और शुद्ध जल अर्पित करें. अर्घ्य देते समय मन में किसी मनोकामना का संकल्प कर सकते हैं. अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो यह दिन आपके लिए वरदान से कम नहीं है. इस दिन मोती धारण करने की भी सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें: Sneezing Beliefs: छींकने के बाद क्यों कहते हैं ‘God Bless You’? जानिए धार्मिक मान्यताएं और दिलचस्प इतिहास
करें ये उपाय, बदलेगी किस्मत
पहला उपाय: इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा जरूर सुनें या सुनाएं. इससे घर में सुख-शांति बढ़ती है. दूसरा उपाय: सुबह गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करके गरीबों को भोजन या वस्त्र दान करें. तीसरा उपाय: भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करें, इससे वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है. चौथा उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं, इससे मानसिक तनाव और ग्रह दोष दूर होते हैं.
वैशाख पूर्णिमा पर न करें ये गलती
इस दिन चंद्रमा की पूजा में कभी भी तोड़े हुए चावल या बासी फूल न चढ़ाएं. इस दिन तामसिक भोजन और क्रोध से बचना चाहिए. यह तिथि संतुलन और सकारात्मकता की है. अगर संभव हो तो रात में चांदनी में बैठकर ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मन शांत होता है और आने वाले समय में अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है.
यह भी भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: कौन है फूडी, कौन हेल्थ कॉन्शस, राशि के अनुसार जानें खाने की आदतें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
19 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
21 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
22 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
23 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines