Tripur Bhairavi Jayanti 2025: कब है त्रिपुर भैरवी जयंती? जानें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tripur Bhairavi Jayanti 2025: पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को त्रिपुर भैरवी जयंती का पर्व मनाया जाता है. त्रिपुर भैरवी माता देवी की दस महाविद्याओं में से एक रूप है. मां त्रिपुर भैरवी की पूजा करने से शत्रुओं पर जीत हासिल होती है.

Tripur Bhairavi Jayanti 2025

Photo Credit- News24GFX

Tripur Bhairavi Jayanti 2025: हर साल त्रिपुर भैरवी जयंती का पर्व मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. यह दिन मां त्रिपुर भैरवी की पूजा के लिए विशेष होता है. आपको त्रिपुर भैरवी जयंती पर विधि-विधान से मां त्रिपुर भैरवी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इससे शत्रुओं पर विजय हासिल होती है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं. मां त्रिपुर भैरवी की पूजा से भय का नाश होता है. इस साल त्रिपुर भैरवी जयंती कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

त्रिपुर भैरवी जयंती 2025 (Tripur Bhairavi Jayanti 2025 Date)

त्रिपुर भैरवी जयंती का पर्व मार्गशीर्ष पूर्णिमा को मनाया जाता है. यह तिथि 4 दिसंबर 2025 को है इस दिन यह पर्व मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से 5 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगी. चंद्रोदय तिथि को मान्यता देते हुए त्रिपुर भैरवी जयंती 4 दिसंबर को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

त्रिपुर भैरवी जयंती शुभ मुहूर्त (Tripur Bhairavi Jayanti Shubh Muhurat)

त्रिपुर भैरव जयंती पर पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से लेकर 6 बजकर 04 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. निशिता पूजा मुहूर्त रात में 11 बजकर 15 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. आप इन मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

त्रिपुर भैरव जयंती पूजा विधि (Tripur Bhairavi Jayanti Puja Vidhi)

त्रिपुर भैरव जयंती पर मां त्रिपुर भैरवी की पूजा के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहनने हैं. इसके बाद घर और पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल से शुद्ध करें. चौकी लगाकर मां त्रिपुर भैरवी की प्रतिमा स्थापित करें. मां त्रिपुर भैरवी के समक्ष कलश स्थापित करें और कुमकुम का तिलक लगाएं फूल माला अर्पित करें. मां को फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती कर प्रसाद ग्रहण करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ