Birth Astrology: कैसे होते हैं दिसंबर में जन्मे लोग? जानें व्यक्तित्व और खासियत से लेकर सबकुछ

December Born People Personality: दिसंबर महीने में जन्मे लोगों में कई खासियत होती है. इनकी पर्सनैलिटी बाकी लोगों से काफी अलग होती है. आप दिसंबर में जन्मे लोगों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

Birth Astrology

Photo Credit- News24GFX

December Born People Personality: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की जन्मतारीख और महीने से उसके बारे में जान सकते हैं. जन्म का महीना व्यक्ति के बारे में कई खास बाते बताता है. इसके पीछे कई राज छिपे होते हैं. जन्म के महीने से व्यक्ति के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. आपको दिसंबर महीने में जन्मे लोगों की खासियत के बारे में बताते हैं. दिसंबर महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे होते हैं दिसंबर में जन्मे लोग

जिनका जन्म दिसंबर महीने के 1 से 14 तारीख के बीच हुआ हो वह अक्सर आलसी और अकड़ू स्वभाव के होते हैं. इसके अलावा दिसंबर में 15 से 31 के बीच जन्मे लोग आकर्षक होते हैं. यह कलाकार और दार्शनिक बनते हैं. दिसंबर महीने में अगर किसी का जन्म हुआ है तो वह परिवार के प्रति समर्पण भावना रखते हैं. चलिए अब दिसंबर महीने में जन्मे लोगों के बारे में खास बातें जानते हैं.

विज्ञापन

चालाक और कूटनीतिज्ञ

दिसंबर महीने में जन्मे लोग बहुत ही चालाक होते हैं. खासकर दिसंबर महीने में जन्मी लड़कियां बेहद चालाक होती हैं. यह लड़कियां कम बोलती है लेकिन मीठा बोलकर अपना काम निकलवा लेती हैं. इन्हें समझना आसान नहीं होता है.

ये भी पढ़ें – Havan ke Fayde: धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी है हवन, मिलते हैं कई फायदे, जानें

विज्ञापन

होते हैं महफिल की जान

ऐसे लोग महफिल की जान होते हैं. यह मिलनसार होते हैं आसानी से लोगों के साथ मिल जाते हैं. यह महफिल में जाते हैं तो वहां पर अपनी छाप छोड़ देते हैं. यह लोग अक्सर ईर्षालु होते हैं.

होते हैं खर्चीले

दिसंबर में जन्मे लोग व्यापार से अच्छी खासी कमाई करते हैं. यह लोग कमाई करने के साथ ही खर्चीले भी होते हैं. दिसंबर में जन्मे लोग खर्चा करने में पीछे नहीं हटते हैं. यह लोग अपने ऊपर खर्चा करते हैं और दोस्तों पर भी खूब खर्च करते हैं.

विज्ञापन

दिसंबर में जन्मे लोगों की कमियां

जिनका दिसंबर महीने में जन्म हुआ हो वह स्वाभाव में जिद्दी होते हैं. कई बार अपनी जिद्द के कारण जल्दबाजी में यह लोग गलत फैसला ले लेते हैं जिससे इन्हें परेशानी होती है. इन लोगों को गुस्सा अधिक आता है लेकिन यह शांत भी जल्दी होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ