सपने में दिख रही हैं ये 3 चीजें तो हो जाएं सतर्क, बदल सकता है आपका भाग्य

अक्सर बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि सोते समय उन्हें कई चीजें सपने में दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके सपने में ये 3 चीजें आती हैं तो यह आपके जीवन के
लिए शुभ संकेत साबित हो सकता है? आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सपने में देखना शुभ माना गया है।

सपने में दिख रही हैं ये 3 चीजें तो हो जाएं सतर्क, बदल सकता है आपका भाग्य

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र एक ऐसा प्राचीन ज्ञान है जो हमारे देखे गए सपनों का अर्थ समझाने में मदद करता है। कई बार हम कुछ डरावने सपने देखते हैं और घबरा जाते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ डरावने सपने भी हमारे जीवन में अच्छे बदलाव आने का संकेत देते हैं। इन सपनों का मतलब होता है कि आपकी जिंदगी में कोई नई शुरुआत या शुभ समाचार आने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन-सी 3 चीजें हैं जिन्हें देखना बहुत ही शुभ माना गया है।

विज्ञापन

मृत व्यक्ति को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप स्वप्न में किसी मृत व्यक्ति को देखते हैं तो यह आमतौर पर डरावना लग सकता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह एक शुभ संकेत होता है। यह सपना बताता है कि आपको पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है या आपके जीवन में कोई रुका हुआ कार्य अब पूर्ण होने वाला है। इसके साथ ही आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव आने वाले हैं।

विज्ञापन

ऊंचाई से कूदना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में खुद को ऊंचाई से कूदते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने डर और बाधाओं को पार करने के लिए तैयार हैं। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है और आप मानसिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। इसके साथ ही यह दर्शाता है कि आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tarun Srivastav (@srivastav.podcast_) 

काले सांप को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काले सांप को देखना एक डरावना अनुभव हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन की छिपी हुई समस्याएं समाप्त होने वाली हैं और आपको गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिलने वाला है। यह सपना आपके जीवन में आर्थिक या मानसिक लाभ के आने का भी संकेत देता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ