Shukrawar Ke Upay: जरूर करें कमल के फूल के उपाय, दूर होगी हर समस्या, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Shukrawar Ke Upay: देवी दुर्गा, संतोषी माता और देवी लक्ष्मी की आराधना का दिन शुक्रवार सुख-शांति, समृद्धि और ज्ञान प्राप्ति के लिए उपायों को करने का विशेष दिन है। यहां कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें निष्ठापूर्वक करने से लाभ होता है।

Shukrawar-Ke-Upay

शुक्रवार के उपाय

Shukrawar Ke Upay: सप्ताह का छठा दिन शुक्रवार आदिशक्ति के सभी स्वरूपों को समर्पित है। इस दिन देवी दुर्गा, संतोषी माता और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं, शुक्रवार को किए जाने वाले कुछ आसान उपायों को जिनसे जीवन की सभी चिंताएं, परेशानियां, व्याधियां, रोग-शोक और आर्थिक तंगी दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन

कमल के फूल के उपाय

शुक्रवार को कमल के फूल का उपाय करें। देवी लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। इस फूल से देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। आप अलग-अलग रंग के कमल के फूलों से मां लक्ष्मी की पूजा कर और उन्हें प्रसन्न कर अपनी अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में सफल हो सकते हैं:

विज्ञापन

लाल कमल के फूल का उपाय

शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को लाल कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा 21 शुक्रवार करें। समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होगी, कभी धन की कमी नहीं होगी। सभी लोगों से प्रेम संबंध कायम रहेगा।

सफेद कमल के फूल का उपाय

यदि आप किसी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्या से परेशान रहते हैं, तो इससे निजात पाने के लिए देवी लक्ष्मी को सफेद कमल अर्पित करें। ऐसा 7 शुक्रवार तक करें।

विज्ञापन

पीले कमल के फूल का उपाय

शारीरिक दुखों और रोगों से मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी को पीले कमल के फूल 5 शुक्रवार तक पूरी निष्ठा से अर्पित करें।

विज्ञापन

गुलाबी कमल के फूल का उपाय

जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति और देह सौंदर्य से लोगों को आकर्षित करने के लिए देवी लक्ष्मी को 11 शुक्रवार तक गुलाबी रंग के कमल पुष्प अर्पित करें।

विज्ञापन

नीले कमल के फूल का उपाय

दैहिक सुख की कामना को पूरा करने के लिए देवी लक्ष्मी को सपत्नीक नीले कमल के पुष्प पूरी श्रद्धा और विश्वास से अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ