Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर इन उपायों से दूर होगी हर समस्या, होगी धन-धान्य की प्राप्ति

Shukra Pradosh Vrat 2026: प्रत्येक माह की शुक्ल और कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है. जनवरी में माघ माह की शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है ऐसे में यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा. इस दिन आप खास उपायों को करके जीवन की हर समस्या को दूर कर सकते हैं.

Shukra Pradosh Vrat 2026

Photo Credit- News24GFX

Shukra Pradosh Vrat 2026: 30 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को माघ माह की शुक्ल पक्ष तिथि का प्रदोष व्रत पड़ रहा है. यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा. जनवरी के अंत में पड़ रहा यह शुक्र प्रदोष व्रत कई उपाय करने के लिए बेहद खास है. आप शुक्र प्रदोष व्रत के दिन उपायों को करके जीवन में चल रही मुश्किलों को दूर कर सकते हैं. आप यहां बताए उपायों में से कोई भी उपाय करके धन-धान्य की प्राप्ति कर सकते हैं. आप 30 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर इन खास उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए

सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आप शुक्र प्रदोष व्रत के दिन खास उपाय को कर सकते हैं. इस दिन शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को एक कलावे से सात बार लपेट दें. आप कलावा लपेटते समय ध्यान रखें की कलावा टूटना नहीं चाहिए. इस उपाय को करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी.

विज्ञापन

कार्य सफलता के लिए

आपके काम नहीं बन रहे हैं. हर बार काम में बाधा आ जाती है और असफलता हाथ लगती है तो आप इस उपाय को कर सकते हैं. कार्य सफलता के लिए आप दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इस उपाय से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

धन-धान्य की प्राप्ति के लिए

धन-धान्य की प्राप्ति के लिए शुक्र प्रदोष के दिन सवा किलो चालव और थोड़ा दूध मंदिर में दान करें. ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है. इस उपाय से धन-धान्य में वृद्धि होती है. आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर केले के पेड़ के नीचे रखें. इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ