Shukra Pradosh Vrat 2026 Today: आज शुक्र प्रदोष व्रत पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, मनचाहा लाइफ पार्टनर और धन के लिए करें ये 3 उपाय

Shukra Pradosh Vrat 2026 Today: आज 30 जनवरी 2026 को शुक्र प्रदोष व्रत है, जो शिव-पार्वती की कृपा पाने का विशेष दिन माना जाता है. इस व्रत से विवाह की बाधाएं दूर और धन में वृद्धि संभव हो जाती है. जानिए, शुक्र ग्रह मजबूत करने और मनचाहा जीवनसाथी और सुख-समृद्धि के खास उपाय.

shukra-pradosh-vrat

फोटो क्रेडिट: द्रिक पंचांगडॉट कॉम से साभार

Shukra Pradosh Vrat 2026 Today: आज शुक्रवार 30 जनवरी, 2026 को इस वर्ष का दूसरा शुक्र प्रदोष व्रत है. जब हिंदू पंचांग की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को पड़ती है, तब उसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. इसे अत्यंत शुभ माना गया है, विशेष रूप से विवाहित दंपतियों के लिए यह व्रत वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सुख-शांति बढ़ाने वाला माना गया है.

विज्ञापन

अविवाहित लोगों के लिए भी शुक्र प्रदोष व्रत लाभकारी है, क्योंकि इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति का योग बनता है. शुक्रवार होने के कारण यह व्रत कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करता है. मान्यता है कि सही विधि से पूजन करने पर धन, सौभाग्य और भौतिक सुखों में वृद्धि होती है. इस दिन संध्या समय शिवलिंग पर दूध और शहद चढ़ाना तथा घर के मुख्य द्वार पर घी का दीप प्रज्वलित करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है.

विज्ञापन

शुक्र प्रदोष व्रत 2026: शुभ योग और मुहूर्त

आज सभी कार्यों और उपायों को सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है, जो 31 जनवरी की सुबह तक व्याप्त रहेगा. इन दोनों योग के कारण भी आज का दिन बेहद खास बन गया है. जहां तक आज शुक्र प्रदोष व्रत पर शिव-पार्वती पूजा की बात है, तो इनकी पूजा प्रदोष काल यानी शाम में 05:59 PM से 08:37 PM तक सर्वोत्तम मुहूर्त है.

विज्ञापन

करें ये खास उपाय

‘अबीर और इत्र’ का उपाय

वसंत ऋतु के आगमन के साथ शुक्र प्रदोष का दिन विशेष फलदायी माना जाता है. शाम को शिव मंदिर जाकर महादेव और माता पार्वती को गुलाबी अबीर अर्पित करें. इसके बाद सफेद चंदन में कुछ बूंद इत्र मिलाकर शिवजी को लगाएं. मान्यता है इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और विवाह की बाधाएं दूर होती हैं, दांपत्य सुख बढ़ता है.

‘चावल और दूध’ का अभिषेक

धन की कमी दूर करने के लिए संध्या समय शिवलिंग पर अक्षत और कच्चे दूध से अभिषेक करें. अभिषेक करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते रहें. अक्षत पूर्णता का प्रतीक है और दूध चंद्रमा तथा शुक्र को बल देता है, जिससे आर्थिक स्थिरता आती है और आय के नए स्रोत खुलने लगते हैं, जीवन में समृद्धि बढ़ती.

विज्ञापन

‘सफेद मिठाई और दीपक’ के उपाय

इसके साथ ही शाम को घर के मुख्य द्वार और शिव मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं. दीपक में सफेद तिल डालें और पूजा के बाद सफेद मिठाई का भोग लगाएं. मान्यता है इससे सौभाग्य बढ़ता है, रुके कार्य पूरे होते हैं और समाज में मान सम्मान मिलता है, जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ