Falgun 2026 Rashifal: फाल्गुन माह में इन 3 राशियों पर बरसेगी चंद्रदेव की कृपा, लगेगी खुशियों और धन की लॉटरी

Falgun 2026 Rashifal: फाल्गुन माह 2 फरवरी, 2026 से शुरू होगा इस माह में चंद्र देव की विशेष कृपा से 3 राशियों पर खुशियों और धन की बारिश होगी आइए जानते हैं, इस महीने किन 3 किस्मत के धनी राशि वालों वालों की लॉटरी लगेगी और चेक करें कहीं इनमें आप भी शामिल तो नहीं हैं?

falgun-moon-rashifal

Falgun 2026 Rashifal: प्रेम और उत्सव का फाल्गुन का महीना इस साल 2 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक रहेगा इस महीने की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहते हैं, इसलिए इस महीने का नाम फाल्गुन रखा गया है मान्यता है कि इस महीने में दान-पुण्य करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है पौराणिक मान्यता के अनुसार, चंद्रमा का जन्म भी फाल्गुन माह में हुआ था इसलिए इस महीने में चंद्र देव की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है और जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष है, उनके लिए यह पूजा बहुत फायदेमंद है

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस महीने चंद्र कृपा से विशेष कर 3 राशियों की खुशियों और धन की लॉटरी के योग बन सकते हैं चंद्र देव की कृपा से इस महीने में इन 3 राशियों के जातकों के लिए खास सफलता और लाभ के अवसर हैं आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

फाल्गुन महीने में वृषभ राशि के जातकों के लिए समय काफी शुभ रहेगा इस महीने चंद्र देव की कृपा से आपका मनोबल बढ़ेगा और निर्णय लेने में आसानी होगी पुराने तनाव और परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी कारोबार या नौकरी में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं दाम्पत्य जीवन और परिवार में भी शांति बनी रहेगी इस महीने दान और पूजा करने से मन को सुकून मिलेगा और भाग्य में वृद्धि होगी अचानक कोई आर्थिक लाभ या छोटी-छोटी खुशियों की प्राप्ति हो सकती है

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए फाल्गुन का महीना विशेष फलदायक रहेगा चंद्र देव की कृपा से इस महीने आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी परिवार और घर के मामलों में सुधार होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी आर्थिक मामलों में भी स्थिरता आएगी और अनावश्यक खर्चों से बचना आसान होगा इस महीने की पूजा और दान से मानसिक शांति बढ़ेगी और भाग्य खुलने के संकेत हैं

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी खुशियों भरा रहेगा चंद्र देव की कृपा से आपके ऊपर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे और अचानक कोई बड़ा अवसर मिलने की संभावना है धन लाभ के योग भी बनेंगे, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने मतभेद दूर होंगे इस महीने विशेषकर चंद्र पूजा और दान से आपके जीवन में संतुलन और भाग्य वृद्धि होगी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ