Shukra Gochar 2024: 18 सितंबर से इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, जो मांगोगे वही मिलेगा!

Shukra Gochar 2024: 18 सितंबर को शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहा है। शुक्र गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर के प्रभाव से किस-किस राशि के जातकों का भाग्य परिवर्तन होने वाला है।

shukr grah gochar
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलते हैं। राशि परिवर्तन की इसी प्रक्रिया को ग्रह गोचर के नाम से जाना जाता है। 18 सितंबर 2024 को शुक्र ग्रह सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह का ये गोचर 4 राशियों का भाग्य बदलने वाला है। चलिए जानते हैं वे कौन-कौन सी 4 राशियां है?

मेष राशि

18 सितंबर 2024 से होने वाले शुक्र के गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म, मीडिया जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं उन्हें काम के लिए वाहवाही मिलेगी। शुक्र गोचर के प्रभाव से इस राशि के जातकों का लव लाइफ भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ सारे गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Advertisment

धनु राशि

शुक्र गोचर के प्रभाव से धनु राशि वाले जातकों को आमदनी का नया स्रोत मिल सकता है। अगर आपने पहले से कहीं निवेश कर रखा है तो इस दौरान आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। धनु राशि के जातक जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। शुक्र गोचर के प्रभाव से इन राशि वालों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

शुक्र गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के जातक अपनी गाड़ी खरीद सकते हैं। 18 सितंबर के बाद पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। शुक्र गोचर के प्रभाव से कर्क राशि वालों की कमाई मे भी वृद्धि हो सकती है। इस दौरान व्यापार करने वालों को भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर कर्क राशि के जातक अपने प्यार को इस दौरान परिवार के लोगों से मिलवाते हैं तो बात आगे बढ़ सकती है। आपने अगर किसी को उधार दे रखा है तो वो भी आपको वापस मिल सकता है।

तुला राशि

विज्ञापन

शुक्र ग्रह को तुला राशि का स्वामी माना जाता है इसलिए शुक्र गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। 18 सितंबर से इन राशि के लोगों की आमदनी भी बढ़ सकती है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ