---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar: चंद्र ग्रहण से पहले सूर्य की तरह चमकी 3 राशियों की किस्मत! ग्रहों के राजा ने बदली चाल

Surya Gochar 2024: चंद्र ग्रहण से दो दिन पहले आत्मा के कारक ग्रह सूर्य देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। वैसे तो सूर्य गोचर का प्रभाव हर एक व्यक्ति के ऊपर पड़ेगा। लेकिन कुछ खुशनसीब राशियां ऐसी भी हैं, जिनका भाग्य जल्द ही चमकने वाला है।

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के दिन हर साल चंद्र ग्रहण लगता है, जिसका प्रभाव हर एक राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। साल 2024 में उपच्छाया चंद्र ग्रहण भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर 18 सितंबर को लगेगा। हालांकि इससे पहले कुछ राशियों के जीवन में अहम व सकारात्मक बदलाव होने लगेंगे। दरअसल, चंद्र ग्रहण से पहले आत्मा के कारक ग्रह सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है।

चंद्र ग्रहण से दो दिन पहले 16 सितंबर 2024 को शाम 07:52 मिनट पर आत्मा के कारक ग्रह सूर्य ने कन्या राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर पहले से शुक्र देव मौजूद थे। ऐसे में इस समय कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनी हुई है। जब दो बड़े ग्रहों का मिलन होता है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पर पड़ता है। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र ग्रहण से पहले किन-किन राशियों के जातकों की किस्मत सूर्य देव की विशेष कृपा से चमक सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

12 राशियों में सिंह राशि का विशेष महत्व है। इस बार सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी इस राशि के लोगों के ऊपर गहरा पड़ने वाला है। युवा वर्ग यदि उच्च पढ़ाई के लिए देश से बाहर जाना चाहते हैं, तो जल्द ही उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। अच्छी जगह नौकरी करने का इस राशि के लोगों को कई अवसर प्राप्त होंगे। जहां पदोन्नति होने की भी प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें- सालों बाद अब चंद्र ग्रहण पर 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! 21 अद्भुत योग का बना महासंयोग

---विज्ञापन---

कन्या राशि

सूर्य का गोचर कन्या राशि में हुआ है, तो उसका सबसे ज्यादा लाभ इसी राशि के लोगों को होने की संभावना है। आत्मा के कारक ग्रह की विशेष कृपा से युवाओं को आने वाले दिनों में करियर के क्षेत्र में खूब लाभ हो सकता है। विदेश में काम करने का सपना नौकरीपेशा लोगों का साल के अंत से पहले पूरा हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। इसी के साथ आय के नए स्त्रोत खुलने के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि

कन्या और सिंह राशि के अलावा धनु राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर अशुभ की शुभ रह सकता है। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही वेतन बढ़ने का समाचार मिल सकता है। वेतन में वृद्धि होने के साथ-साथ पद में भी इजाफा हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में धन कमाने के खूब अवसर मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति भी समय के साथ स्थिर होने लगेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की कृपा से इस राशि का बुरा समय हुआ खत्म, धन लाभ और प्रमोशन के बने योग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 11:38 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola