Shirdi Sai Baba: गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पहले दिन मंगलवार 28 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी साईं भक्त ए.के. शर्मा ने श्री साईं बाबा के चरणों में 48 ग्राम वजनी आकर्षक नक्काशीदार स्वर्ण मुकुट अर्पित किया. इस स्वर्ण मुकुट की कीमत ₹6,28,752 है. वहीं, गुजरात के वडोदरा निवासी साईं भक्त विजय बालकृष्ण नाईक ने श्री साईं बाबा को 25.530 ग्राम वजन के दो आकर्षक स्वर्ण ‘ॐ’ अर्पित किए. इन स्वर्ण ‘ॐ’ की कुल कीमत ₹3,34,417 है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय
श्रद्धालुओं की अटूट आस्था
संस्थान के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए ये स्वर्ण आभूषण श्री साईं बाबा के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा, निस्वार्थ भक्ति और समर्पण का प्रतीक हैं. आपको बता दें, श्री साईं बाबा के प्रति देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है. श्रद्धालु अपनी भक्ति और श्रद्धा के भाव से समय-समय पर बाबा के चरणों में विभिन्न प्रकार के दान अर्पित करते रहते हैं. इस अवसर पर श्री साईं बाबा संस्थान की ओर से उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी भीमराज दराडे ने दानदाताओं का सम्मान किया और उनके श्रद्धाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया.
गुरु पूर्णिमा 2026
साल 2026 में गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जा रही है. आज 28 जुलाई को इस पूर्णिमा का पहला दिन है. आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह पवित्र पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती और साईं बाबा जैसे गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित है.
यह भी पढ़ें: Sawan Kanwar Yatra: कांवड़िया केसरिया कपड़े ही क्यों पहनते हैं? जानें इस रंग के पीछे का धार्मिक रहस्य
कैसे पहुंचे शिरडी साईं मंदिर
यदि आप शिरडी साईं मंदिर पहुंचना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर हवाई मार्ग, ट्रेन या सड़क मार्ग से बेहद आसानी से पहुंच सकते हैं. साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शिरडी मुख्य शहर से मात्र 14 किमी की दूरी पर है. वहीं, साईनगर शिरडी रेलवे स्टेशन मुख्य समाधि मंदिर से केवल 3 किमी की दूरी पर है. सड़क मार्ग से यह मंदिर शहर भारत के सभी जगहों से जुड़ा है.
यह भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: धन और बरकत के लिए अमीर लोग पश्चिम दिशा में रखते हैं ये पौधा, जानिए वास्तु मान्यताएं
संबंधित खबरें
क्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
30 mins agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 hr agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
2 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
4 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
19 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
20 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
21 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines