Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में कभी भी रात के समय करें ये 3 उपाय, धन-समृद्धि से भरी रहेगी झोली

Shardiya Navratri 2025 Upay: साल 2025 में 22 सितंबर से मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पर्व का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि का प्रत्येक दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और उपायों को करने के लिए शुभ होता है. चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की रात करने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में.

Shardiya Navratri 2025 Upay

Credit- news 24 Gfx

Shardiya Navratri 2025 Upay: मां दुर्गा की उपासना के लिए नवरात्रि के प्रत्येक दिन को बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा धरती पर भ्रमण करने के लिए आती हैं और अपने बच्चों की परीक्षा लेती हैं. वैसे तो साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, लेकिन आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को बेहद शुभ माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि पर्व का आरंभ होता है, जबकि आश्विन माह की दशमी तिथि पर दुर्गा विसर्जन करके इस पर्व का समापन होता है. साल 2025 में 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि चलेगी, जबकि 1 अक्टूबर को नवमी और 30 सितंबर को अष्टमी की पूजा की जाएगी.

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में की गई पूजा का फल सालभर मिलता है. इसलिए इस दौरान अधिकतर लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. इसके अलावा इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं. आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उन तीन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि आप शारदीय नवरात्रि के दौरान रात के समय करते हैं तो आपको गृह क्लेश, धनी की कमी और खराब सेहत आदि समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.

विज्ञापन

गृह क्लेश दूर करने का उपाय

यदि आपके घर में आए-दिन झगड़े होते हैं या किसी कारण तनाव रहता ही है तो नवरात्रि के दौरान रात के समय मां दुर्गा की पूजा करने के बाद पूरे घर में कपूर और लौंग का धुआं करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा. साथ ही वातावरण शुद्ध रहेगा और घरवालों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. ये उपाय आप पूरी नवरात्रि भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

धन की कमी दूर करने का उपाय

यदि आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है या कारोबार में बार-बार घाटा हो रहा है तो नवरात्रि के दौरान नियमित रूप से मां दुर्गा की पूजा करें. पूजा करने के बाद एक नींबू और लौंग लें. घर से दूर किसी चौराहे पर जाएं. वहां जाकर नींबू में चार लौंग लगाएं और उसे चौराहे पर रख दें. फिर पीछे मुड़ के न देखें और घर आने तक ‘ओम हनुमते नमः’ का जाप करें. इस उपाय से आपको नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी और धन की कमी दूर होने लगेगी.

खराब सेहत से मुक्ति पाने का उपाय

यदि आपके घर के किसी सदस्य की तबीयत बहुत ज्यादा खराब रहती है या घर में हर समय कोई न कोई व्यक्ति बीमार रहता ही है तो नवरात्रि के दौरान सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा करें. एक शाम पूजा करने के बाद मंदिर घर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर छोड़ दें. इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा और घरवालों की सेहत में कुछ सकारात्मक बदलाव आने लगेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ