Ghatasthapana Puja Samagri & Vidhi: हिंदुओं के लिए शारदीय नवरात्रि का पर्व दिवाली से कम नहीं है. शारदीय नवरात्रि का त्योहार 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. साथ ही व्रत रखा जाता है. नौ दिन बाद दुर्गा विसर्जन करके नवरात्रि के व्रत का पारण किया जाता है. हालांकि, नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति के पास कलश स्थापना की जाती है, जिसे घटस्थापना भी कहते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से नवरात्रि में व्रत और पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. हालांकि, कलश स्थापना को पूरी विधि से ही करना चाहिए, नहीं तो पाप लगता है. चलिए जानते हैं कलश स्थापना की पूजा सामग्री और विधि के बारे में.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जिस दिन ही घटस्थापना होगा. हालांकि, नवरात्रि का समापन 2 अक्टूबर 2025 को दुर्गा विसर्जन के साथ होगा, जिससे एक दिन पहले 1 अक्टूबर को महानवमी की पूजा होगी. वहीं, 22 सितंबर 2025 को प्रात: काल 06 बजकर 28 मिनट से सुबह 08 बजकर 20 मिनट तक घटस्थापना का पहला मुहूर्त है, जबकि दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त है.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: जानें घटस्थापना के अहम नियम
कलश स्थापना की पूजा सामग्री
- मिट्टी का पात्र
- मिट्टी
- सात प्रकार के अन्न के बीज
- मिट्टी का कलश (घट)
- जल
- पवित्र सूत्र
- इत्र
- सुपारी
- सिक्का
- आम के पांच पत्ते
- कलश ढकने के लिए ढक्कन
- अक्षत (बिना टूटे चावल)
- नारियल (जटा)
- लाल वस्त्र
- गेंदे के फूल
- दूर्वा घास
कलश स्थापना कैसे करें?
- सबसे पहले मिट्टी का एक पात्र लें. पात्र में मिट्टी, सात प्रकार के अन्न के बीज और जल डालें.
- कलश पर पवित्र सूत्र बांधें और उसे जल से पूरा भर लें.
- अब कलश में सुपारी, इत्र, दूर्वा घास, अक्षत तथा सिक्का डालें.
- आम के पत्तों को कलश के मुख पर रखें तथा अन्त में उसे मिट्टी के छोटे पात्र से ढंक दें.
- नारियल को लाल वस्त्र में लपेटें और उस पर सूत्र बांधें. अब नारियल को कलश के मुख पर रखें.
- देवी दुर्गा का आवाहन करते हुए उनसे पूजन स्वीकार करने की प्रार्थना करें. साथ ही देवी मां से नौ दिवसीय इस अनुष्ठान के समय कलश में निवास करने का अनुरोध करें.
- कलश के दाईं ओर एक चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें.
- माता रानी को फल, फूल, अक्षत, वस्त्र और मिठाई अर्पित करें.
- देसी घी का एक दीपक जलाएं और आरती करें.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, जगतजननी पूरी करेंगी हर इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
14 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
19 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines