Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए हैं 2 शुभ मुहूर्त, जानें सही समय, विधि और नियम

Ghatasthapana Shubh Muhurat, Vidhi & Niyam: शारदीय नवरात्रि के पर्व का आरंभ घटस्थापना के साथ होता है, जिससे मां दुर्गा की उपस्थिति सुनिश्चित होती है. इस बार 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है यानी इसी दिन घटस्थापना होगा. चलिए जानते हैं घटस्थापना के शुभ मुहूर्त, नियम और विधि आदि के बारे में.

Shardiya Navratri 2025

Credit- News 24 Gfx

Ghatasthapana 2025 Shubh Muhurat, Vidhi & Niyam: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हो रही है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ इस महापर्व की शुरुआत होती है. घटस्थापना को कलश स्थापना के नाम से भी जाना जाता है, जो कि मां दुर्गा के आह्वान की एक परंपरा है. घटस्थापना से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नौ दिन तक घर में माता रानी का वास होता है. कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना की जाती है. साथ ही नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है.

विज्ञापन

हालांकि, घटस्थापना करते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है, नहीं तो मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं. इस बार घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं घटस्थापना के मुहूर्त, विधि और नियमों के बारे में.

विज्ञापन

कैसे करें घटस्थापना?

सबसे पहले एक कलश लें. उसमें जल, सिक्का, फूल, अक्षत, सात तरह के अनाज और जौ डालें. फिर कलश पर स्वास्तिक बनाएं और कलावा लपेटें. अब एक लाल चुनरी लें और उसमें नारियल को लपेट कर कलश के ऊपर रख दें. फिर मंदिर में चिन्हित स्थान पर आम का पत्ता रख कर उसके ऊपर कलश की स्थापना करें. कलश के दाईं ओर एक चौकी पर मां दुर्गी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें. माता रानी को फल, फूल, अक्षत, वस्त्र और मिठाई अर्पित करें. देसी घी का एक दीपक जलाएं और आरती करें.

विज्ञापन

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 सितंबर 2025 को प्रात: काल 06 बजकर 28 मिनट से सुबह 08 बजकर 20 मिनट तक घटस्थापना का पहला मुहूर्त है. यदि किसी कारण इस मुहूर्त में आप घटस्थापना नहीं कर पाएं तो अभिजित मुहूर्त में भी कर सकते हैं. इसके बाद दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त है.

घटस्थापना के अहम नियम

  • घटस्थापना के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला घट गंदा या टूटा नहीं होना चाहिए.
  • घट में गंदा पानी व पूजा सामग्री न भरें.
  • घट को स्थापित करने के बाद 9 दिन तक उसे अपनी जगह से न हटाएं.
  • अपवित्र हाथों से घट को स्पर्श न करें.
  • जिस जगह पर घट को स्थापित किया है, उसे और उसके आसपास वाली जगह को शुद्ध रखें.
  • यदि आपने अपने घर में घट की स्थापना की है तो 9 दिन तक घर को खाली न छोड़ें.
  • माता दुर्गा के साथ घट की भी नियमित रूप से पूजा करें.
  • 9 दिन बाद घट में मौजूद पूजा सामग्री को विधि-पूर्वक किसी नदी या बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, जगतजननी पूरी करेंगी हर इच्छा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ