---विज्ञापन---

Religion angle-right

Shani Dev: शनिवार के दिन करें इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, शनि देव का मिलेगा आशीर्वाद

Shani Dev 5 Powerful Mantras : ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव को न्याय और कर्मफल के दाता ग्रह माना गया है। मान्यता है कि जब शनि देव किसी जातक पर प्रसन्न रहते हैं तो उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो आज इस खबर में शनि देव को प्रसन्न करने के कुछ चमत्कारी उपाय बताएंगे।

---विज्ञापन---

Shani Dev 5 Powerful Mantras : शनि देव को न्याय और कर्मफल के दाता ग्रह माना गया है। माना जाता है कि शनि देव सभी के बुरे कर्मों का फल देते हैं। साथ ही उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति भी दिलाते हैं। लेकिन इसके लिए शनिदेव को प्रसन्न करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने लिए कुछ मंत्रों का जाप बताया गया है। यदि आप उन मंत्रों का जाप करते हैं तो शनि देव का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इन मंत्रों का जाप करने से असाध्य रोग से मुक्ति मिलती है साथ ही नौकरी और कारोबार में भी उन्नति होती है। तो आज इस खबर में शनि देव के 5 सबसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जानेंगे।

1. शनि देव का बीज मंत्र

“ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

---विज्ञापन---

शनि देव के मंत्र जाप करने का सही विधि”

2. शनि आरोग्य मंत्र का जाप

“ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा
कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा”

---विज्ञापन---

“शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।
दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं”

3. शनि दोष निवारण मंत्र

“ओम त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात”

---विज्ञापन---

“ओम शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंयोरभिश्रवन्तु नः
ओम शं शनैश्चराय नमः”

4. शनि गायत्री मंत्र का जाप

“ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्”

---विज्ञापन---

5. शनि देव का महामंत्र

“ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम”

---विज्ञापन---

शनि देव के मंत्र जाप करने की विधि

ज्योतिषियों के अनुसार, जब भी शनि देव का मंत्र का जाप करें तो सबसे पहले स्नान करें। उसके बाद काले रंग के वस्त्र धारण करें और घर आस-पास शनि मंदिर में जाकर विधि-विधान से शनि देव की पूजा करें। पूजा करने के बाद शनि देव पर नीले रंग के फूल अर्पित करें। मंदिर में पूजा करने के बाद घर आएं और कुश का आसन बिछाकर शनि देव के मंत्र का जाप करें। बता दें कि यह मंत्र शनिवार को जपने से पुण्य फलदायी माना जाता है। इन मंत्रों को विधि-विधान से जाप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में सुख-संपत्ति भरे रहने के लिए आशीर्वाद देते हैं।

यह भी पढ़ें- आज मां लक्ष्मी 3 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, जमकर कराएंगी धन की बरसात

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- चैत्र माह में कब है हनुमान जयंती, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2024 08:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola