Aaj Ka Rashifal: आज अक्षय तृतीया पर कैसा रहेगा आपका दिन?

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 10 मई शुक्रवार का राशिफल और उपायों के बारे में बताया है, आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका कैसे और क्या असर पड़ेगा?

kal ka rashifal 10 may 2024 aaj ka rashifal friday horoscope

शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन अक्षय तृतीया का त्योहार है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है और सोने की खरीदारी भी की जाती है। आज अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अक्षय तृतीया पर 12 राशियों को कौन से उपाय करने होंगे और किन-किन बातों का खास ध्यान रखना होगा, आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज के राशिफल के जरिये जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

आर्थिक जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी व्यक्ति से बिना मतलब न उलझे। निजी व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वतंत्र निर्णय लेंगे और आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। अगर आपका एक व्यवसाय है तो आज अच्छे सौदे की उम्मीद है। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा और पूरा दिन अच्छा जाएगा। सुबह किसी व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा । घर और ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र से उपहार मिलने पर बड़ी खुशी जाहिर करेंगे। सुबह किसी घायल गोवंश का उपचार करें। गाय को हरा चारा खिला दें।

विज्ञापन

कर्क राशि 

शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। निजी संबंधों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अत्यंत भावुकता से काम लेते हैं अतः भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले विचार करें और तब ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। सुबह किसी गरीब को मिश्री दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि

धन सम्मान व यश में वृद्धि होगी। पूरा दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें तथा पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। घर और ऑफिस में माहौल सौहाद्र पूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आज धन का फायदा हो सकता है। सुबह गाय को चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश या कुत्ते का उपचार करा दें।

तुला राशि

व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त रहे वह उनका ख्याल रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का ध्यान दें। गाय को चार रोटी खिला दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। परिवार में बिना वजह किसी से बहस ना करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केला या गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में केवल केंद्रित होकर का कार्य करें तो अच्छा रहेगा। सुबह घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

विज्ञापन

मकर राशि

समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र से मिलकर आपको आज बहुत अच्छा लगेगा और कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है इससे परिवार में एक खुशी लौट आएगी। सुबह कुत्तों को खाना खिलाएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। योजना फलीभूत होगी ।आप अपने कार्य पर केंद्रित करें शाम तक सब चीज ठीक हो जाएगी। अगर कोई केस चल रहा है तो आज उसके सुलझने के पूरे आसार बनेंगे। पिता के आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकालें। कुत्तों को भोजन करा दें। शनि के बीच मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मीन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। कानूनी मामलों को लेकर सतर्क रहे। पत्नी के साथ संबंधों में विच्छेद ना हो इसलिए शांत रहें। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ