Shani Amavasya 2025: 29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या मनाई जाने वाली है। इस दिन शनि अपना स्थान बदलकर कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर से आने वाले दिनों में एक बड़ी ज्योतिषीय घटना होने जा रही है। गोचर का आपके रिश्तों, काम, वित्त और कर्म पर प्रभाव पड़ सकता है। शनि इस बार कई लोगों के जीवन में शक्तिशाली बदलाव लाएगा ऐसे में शनि गोचर से पहले, लोगों को कुछ महत्वपूर्ण उपाय करने की सलाह दी जाती है। घर में रखे कुछ सामान को बाहर निकालने से शनि के प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि वो कौन-कौन सी चीजें हैं जिससे दोष को कम होगा और धन, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होगी।
1. फटे-पुराने कपड़े और जूते करें बाहर
शनि अमावस्या से पहले अपने घर से गंदे या फटे कपड़े और जूते बाहर कर दें। माना जाता है कि न पहने जाने वाले कपड़े और जूते घर में रखने से गरीबी आती है और समृद्धि में बाधा आती है। आपको सलाह दी जाती है कि फटे, अनुपयोगी कपड़ों को फेंक दें और पुराने, पहनने योग्य कपड़ों को दान कर दें। उन्हें घर से बाहर निकालने से जीवन में अनुशासन आता है और धन लाभ होता है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये 5 उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर होगा वास्तु दोष!
2. खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर से निकालें बाहर
वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में रखने से गरीबी आती है और क्लेश होता है। माना जाता है कि इससे घर में शनि राहु के साथ प्रवेश करते हैं। ऐसे में घर में से आज ही खराब बिजली के सामान निकाल फेंके।
3. पुरानी दवाइयां बाहर करें
अक्सर लोग अपने घरों में दवाइयों का ढेर लगाकर रखते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से घर में बरकत नहीं होती। अगर आपके घर में भी पुरानी दवाई है तो शनि के मीन राशि में गोचर से पहले उन्हें फेंक दे वरना स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर करें ये 7 चमत्कारी उपाय, होगी धन वर्षा
4. सूखे या कांटेदार पौधे और टूटी मूर्ति फेंकें
शनि अमावस्या से पहले अपने घर से सूखे और कांटेदार पौधों को फेंक दें। इसके अलावा अगर मंदिर में कोई खंडित या टूटी हुई मूर्ति रखी हुई है तो उसे तुरंत फेंक दें। उन्हें घर में रखने से शनि दोष लगता है और अशुभ भी माना जाता है।
5. पुराने बिल या बेकार दस्तावेज फेंकें
कई लोगों की आदत होती है कि वो पुराने अखबारों और बिलों को अपने घर में जमा करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। आज ही अपने घर से पुराने बिल और बेकार के कागजों को निकाल फेंकें क्योंकि इससे शनि दोष लगता है।
6. टूटा फर्नीचर न रखें घर में
कई लोगों के घरों में पुराना और टूटा हुआ फर्नीचर रखा होता है। जान लें कि ऐसे फर्नीचर से वास्तु दोष और शनि दोष लगता है। अगर कोई कुर्सी या टेबल टूट गया है तो उसे सही करवा लें या फिर फेंक दें लेकिन शनि अमावस्या से पहले ये काम जरूर कर लें।
7. टूटी हुई और बंद घड़ी न रखें घर में
टूटी हुई और बंद घड़ी को घर में रखने से शनि दोष लगता है। किसी के घर में ऐसी घड़ी हो तो उसे या तो सही करवाएं या फिर घर से निकाल फेंकें। माना जाता है कि पुरानी टूटी हुई घड़ी से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और धन हानि होती है। आज ही खराब घड़ी को फेंक दें ऐसा करने से आपके करियर में आने वाली सभी देरी और बाधाएं दूर होंगी।
यह भी पढ़ें: शनि देव की कृपा या साढ़ेसाती का प्रकोप! जानें 2025 के शनि गोचर का 12 राशियों पर पड़ेगा क्या असर?
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
6 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines