शनि देव की कृपा या साढ़ेसाती का प्रकोप! जानें 2025 के शनि गोचर का 12 राशियों पर पड़ेगा क्या असर?

शनि देव की जिन लोगों पर अच्छी नजर पड़ती है उनके वारे-न्यारे हो जाते हैं। वहीं जिन लोगों पर तिरछी नजर पड़ जाए तो उनके बिगड़ते काम भी बिगड़ते चले जाते हैं। जान लें कि 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक शनि गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें, शनि की कृपा से किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क।

Shani transit 2025

आचार्य इंद्रवर्मन, जिन्हें सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक की अवधि को कवर करते हुए, सभी 12 राशियों के लिए शनि गोचर के प्रभावों पर अपनी विशेष भविष्यवाणियां की है।  इस परिवर्तन से विभिन्न राशियों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्राचीन वैदिक सिद्धांतों के अनुसार, आपके सूर्य राशि या लग्न पर आधारित ग्रहों का प्रभाव 90% प्रभाव डालता है। जबकि चंद्र राशि केवल 10% होती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों पर शनि गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

मेष (Aries)

शनि का यह गोचर करियर में स्थिरता लाएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन धैर्य रखना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

विज्ञापन

वृषभ (Taurus)

विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, संवाद बनाए रखें।

विज्ञापन

कर्क (Cancer)

शनि का चांदी का पाया आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और धन लाभ के योग बनेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

विज्ञापन

सिंह (Leo)

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo)

वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नए संबंध बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे।

विज्ञापन

तुला (Libra)

काम के प्रति समर्पण बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दैनिक जीवन में अनुशासन अपनाने से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक (Scorpio)

शनि का चांदी का पाया आपके लिए शुभ संकेत लाएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। निवेश से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius)

परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें। घर के बुजुर्ग लोगों और बड़े सदस्यों के साथ समय बिताएं।

विज्ञापन

मकर (Capricorn)

संचार कौशल में वृद्धि होगी। छोटे यात्राओं के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ (Aquarius)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शनि का चांदी का पाया धन संचय में मदद करेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

मीन (Pisces)

शनि के आपके राशि में गोचर से आत्ममंथन का समय आएगा। जीवन के लक्ष्यों पर पुनर्विचार करें और निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ