---विज्ञापन---

Religion angle-right

Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर करें ये 7 चमत्कारी उपाय, होगी धन वर्षा

शनि अमावस्या 29 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए विशेष उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं उन 7 उपायों के बारे में जिन्हें करने से पैसों की बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। सनातन धर्म में शनि अमावस्या का बहुत महत्व होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है ताकि उनका आशीर्वाद मिले और बिगड़े काम बनते चले जाएं और धन की प्राप्ति हो। माना जाता है कि शनि अमावस्या वाले दिन शनिदेव की सच्चे मन से करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। शनि अमावस्या पर शनिदेव की कृपा पाने और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए कुछ खास उपाय कर कंगाली से पीछा छुड़ाया जा सकता है। आइए जान लेते हैं वो कौन से 5 उपाय हैं जिन्हें करने से आप आर्थिक तंगी से मुक्ति पा सकते हैं।

1. शनिदेव को इस तरीके से चढ़ाएं तेल

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उन पर सरसों या तिल का तेल चढ़ाया जाता है। शनि अमावस्या वाले दिन शनि देव को काले तिल और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से शनि ग्रह की कृपा मिलेगी और धन की बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी नाराज

2. पीपल के पेड़ का उपाय

शनि अमावस्या वाले दिन सुबह जल्दी उठें और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ में “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें और पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करे से आर्थिक तंगी दूर होगी।

---विज्ञापन---

3. काले घोड़े की नाल का उपाय

शनि देव की कृपा पाने के लिए काले घोड़े की नाल का उपाय करना भी अच्छा रहता है। शनि अमावस्या के दिन काले घोड़े की नाल को घर या दुकान के मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा आप शनिवार के दिन अपने पर्स या तिजोरी में रख सकते हैं इससे धन की वृद्धि होती है।

4. काले तिल और उड़द दाल का उपाय

अगर मेहनत करने के बाद भी फल की प्राप्ति नहीं हो रही है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो शनि अमावस्या वाले दिन काले तिल, उड़द की दाल और लोहे की वस्तु दान करें। गरीबों और जरूरतमंदों को सरसों के तेल में बनी चीजें खिलाएं।इससे घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है और लक्ष्मी जी का वास बना रहता है।

---विज्ञापन---

5. चींटियों को आटा और गुड़ खिलाएं

माना जाता है कि शनि अमावस्या वाले दिन आटे में गुड़ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और चींटियों को खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इससे शनि दोष शांत होता है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप भी किसी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो ये उपाय कर लें।

6. कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय

अगर किसी पर कर्ज का बोझ है और वो उतर नहीं रहा है तो शनि अमावस्या वाले दिन एक नारियल लें और उसमें काले तिल, उड़द की दाल और सिक्का डालकर काले कपड़े में बांध लें। अब इसे किसी बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन की कमी दूर होगी।

---विज्ञापन---

7. शनि अमावस्या वाले दिन करें ये खास उपाय

हर किसी को पैसों की जरूरत होती है। अगर कोई आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है को शनि अमावस्या वाले दिन शनि मंदिर में जाकर दीपक जलाएं और काले तिल, तेल, और गुड़ का भोग लगाएं। जरूरतमंदों को जूते-चप्पल और कंबल दान करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं होती।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये 5 उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर होगा वास्तु दोष!

First published on: Mar 25, 2025 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola