---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये 5 उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर होगा वास्तु दोष!

चैत्र नवरात्रि 2025 में घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने और वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप ये 5 खास उपाय अपना सकते हैं। इससे घर में शांति बनी रहेगी और नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। इसके अलावा बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

---विज्ञापन---

30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि को पर्व की तरह मनाया जाता है। 9 दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिन लोगों को मेहनत करने के बाद भी फल की प्राप्ति नहीं होती वो ये जान लें कि कहीं न कहीं वास्तु दोष और नेगेटिव एनर्जी की वजह से ऐसा हो रहा है। अगर आप नवरात्रि में ये 5 उपाय कर लें तो बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। आइए जानते हैं कुछ विशेष वास्तु उपाय, जो घर के वास्तु दोष को खत्म कर सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।

1. द्वार पर लगाएं ये चीज

जिन लोगों के घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है और बनते काम भी बिगड़ जाते हैं उन्हें नवरात्रि में खास उपाय करने की जरूरत है। वास्तु के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर गेरुए रंग से स्वस्तिक बनाएं और आम के पत्तों का तोरण लगाएं। जान लें कि तोरण घर में नेगेटिव एनर्जी को आने से रोकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कपड़े पहनने के गलत तरीके से बिगड़ती है किस्मत! जानें ग्रहों से क्या है संबंध?

2. अखंड ज्योति जलाएं

नवरात्रि के दौरान घर में अखंड ज्योति जलाने से वास्तु दोष कम होते हैं। जिन लोगों ने पूरे व्रत रखे होते हैं वो तो जलाते ही हैं, लेकिन जो लोग व्रत नहीं भी रख रहे वो भी सकारात्मक ऊर्जा के लिए पूरे नौ दिन घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं।

---विज्ञापन---

3. गोमूत्र और गंगाजल का छिड़काव करें

हिंदू धर्म में गंगाजल और गौमूत्र को पूजनीय माना जाता है। कोई भी शुभ काम होता है तो इन दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको लगता है कि आपके घरल में नेगेटिव एनर्जी का वास है तो आप ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों तक रोज सुबह और शाम गोमूत्र और गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

4. घर में इस रंग के लगाएं पर्दे

नवरात्रि के दौरान मां के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए नवरात्रि के दिनों में घर में लाल, पीला, गुलाबी और हरे रंग के पर्दों में उपयोग करें। वास्तु के अनुसार ये रंग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और घर में शांति बनाए रखते हैं।

---विज्ञापन---

5. बांसुरी और मोरपंख रखें तथा तुलसी का पौधा लगाएं

कृष्ण भगवान की पहचान बांसुरी और मोरपंख को बहुत ही पूजनीय माना जाता है। नवरात्रि के दौरान घर के मंदिर और ड्राइंग रूम में बांसुरी और मोरपंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है। यह राहु-केतु के प्रभाव को भी कम करता है और घर में शांति बनाए रखता है। इसके अलावा नवरात्रि में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में पवित्रता बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी नाराज

First published on: Mar 25, 2025 12:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola