---विज्ञापन---

Sawan Somwar 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीज, जल्द पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

Sawan Somwar 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के प्रिय महीने सावन के दूसरे सोमवार को शिव जी पूजा तिल से करने से पर वे विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं, इस सोमवार को तिल से महादेव की पूजा करने से क्या लाभ होते हैं?

---विज्ञापन---

Sawan ka Dusra Somwar: सनातन धर्म सावन के महीने का विशेष महत्व रखता है। इस महीने का दूसरा सोमवार अपने आप में विशिष्ट और भगवान शिव को समर्पित है। यह 29 जुलाई, 2024 को पड़ रहा है। इस दिन भगवान महादेव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव जाग्रत होते हैं और दुनिया की सुध लेते हैं, वहीं कहते हैं कि इस महीने के दूसरे सोमवार को भगवान शिव धरती पर विचरण करते हैं। यूं तो भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली सामग्रियों की सूची बहुत लम्बी है, लेकिन सावन के दूसरे सोमवार को एक खास चीज से पूजा से भगवान शिव विशेष प्रसन्न होते हैं।

---विज्ञापन---

सावन के दूसरे सोमवार को तिल से करें शिव पूजा

सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में काले तिल को बहुत पवित्र माना जाता है। यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से प्राप्त लाभों की सूची अनगिनत हैं।

शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने के लाभ

पापों का नाश: मान्यता है कि काले तिल में तीर्थों का जल समाया होता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

शनि दोष का निवारण: शास्त्रों के अनुसार, काले तिल शनि देव को प्रिय हैं। इसलिए शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से शनि दोष का निवारण होता है।

मनोकामनाओं की पूर्ति: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य लाभ: काले तिल में कई औषधीय गुण होते हैं। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।

कुंडली दोषों का निवारण: मान्यता है काले तिल से शिव पूजा कुंडली के दोषों को दूर करने में मदद करते हैं।

---विज्ञापन---

काले तिल चढ़ाने की विधि

  • स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शुद्ध होकर शुद्ध मन से शिवजी का ध्यान कर उनकी पूजा करें।
  • शिवलिंग भगवान शिव का दिव्य रूप है। सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग को गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी आदि से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग का विधिवत और श्रद्धापूर्वक अभिषेक के बाद शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।
  • इसके बाद धूप और दीप जलाएं और शिव जी फिर से ध्यान करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: यूपी के 7 प्रसिद्ध शिव मंदिर, इनके दर्शन और जलाभिषेक से पूरे होते हैं सभी मनोरथ

ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 29, 2024 06:41 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola