---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pushya Nakshatra 2024: साल के अंतिम पुष्य नक्षत्र में करें ये 2 उपाय, 2025 में पैसों से भरेगी तिजोरी!

Pushya Nakshatra Upay: साल 2024 का अंतिम पुष्य नक्षत्र 18 दिसंबर, दिन बुधवार को है, जिस दौरान कुछ अचूक उपाय करने से प्रत्येक व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं पुष्य नक्षत्र में करने वाले धन प्राप्ति के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Pushya Nakshatra 2024 Upay: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है, जो सभी नक्षत्रों का राजा है। इस नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में आठवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी शनि और देवता बृहस्पति हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस भी दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, उस दिन आसमान से अमृत बरसता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी, लोहा और कपड़े आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान कुछ अचूक उपाय करने से साधक को विशेष फायदा होता है।

चलिए जानते हैं साल 2024 का अंतिम पुष्य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा। साथ ही आपको इस नक्षत्र में करने वाले उन दो उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आपको नए साल 2025 में भी आर्थिक, शारीरिक और मानसिक आदि समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

2024 के अंतिम पुष्य नक्षत्र का सही समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 18 दिसंबर, दिन बुधवार को प्रात: काल 12 बजकर 44 मिनट से साल 2024 का अंतिम पुष्य नक्षत्र का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 19 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार को प्रात: काल 12 बजकर 58 मिनट पर होगा। साल का अंतिम पुष्य नक्षत्र 18 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को पूरे दिन रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kharmas 2024: 14 जनवरी से पहले 3 राशियों को होगा मोटा मुनाफा! शुक्र और बुध खरमास में करेंगे गोचर

---विज्ञापन---

धन प्राप्ति के अचूक उपाय

  • जिन लोगों के काम यानी कारोबार में कलम का इस्तेमाल होता है, उन्हें पुष्य नक्षत्र में पेन जरूर खरीदना चाहिए। सबसे पहले मार्केट से एक हरे रंग का पेन खरीदकर लाएं। फिर उसे अपने हाथों से इष्ट देव को अर्पित करें और थोड़ी देर उसे मंदिर में रखकर छोड़ दें। अगले दिन से रोजाना उस पेन का इस्तेमाल करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आपको जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। इसके अलावा जीवन में अगर धन से जुड़ी परेशानियां आ रही होंगी, तो वो भी समाप्त हो जाएंगी।
  • यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो 18 दिसंबर को सुबह देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद एक कांसे का बर्तन लें। बर्तन में दो से तीन मुट्ठी अनाज भरें। फिर गणेश जी के किसी भी मंदिर में जाएं। वहां जाकर उनके चरणों में कांसे के बर्तन अर्पित करें। इस उपाय से आपको जल्द ही अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 15, 2024 12:46 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola